{"_id":"6a0b7ffd1ad84253500afa96","slug":"children-were-sensitized-to-the-importance-of-education-by-being-presented-with-study-materials-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-160029-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बच्चों को पाठ्य सामग्री भेंट कर शिक्षा के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बच्चों को पाठ्य सामग्री भेंट कर शिक्षा के प्रति किया जागरूक
Tue, 19 May 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 19 May 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
कसया। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के सरदार पटेल पूर्व माध्यमिक विद्यालय, सिसवा-महंथ के सभागार में सोमवार को निर्वाण सेवा संस्थान, कुशीनगर द्वारा शैक्षणिक एवं पर्यावरण संरक्षण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों को सम्मानित किया गया और बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित कर शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
संगोष्ठी के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रधानाध्यापक आमोद कुमार सिंह ने कहा कि नैतिक, संस्कारयुक्त और अनुशासित शिक्षा से ही बच्चे भविष्य में अच्छे नागरिक बन सकते हैं। उन्होंने भीषण गर्मी के दौरान विद्यालय की छुट्टियों में बच्चों को घर पर सुरक्षित रहने और दिनचर्या को व्यवस्थित रखने के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
वक्ता के रूप में रविंद्र सिंह और विश्वनाथ प्रसाद कुशवाहा ने संस्कारयुक्त शिक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), स्वच्छता और सामाजिक मूल्यों पर विस्तार से चर्चा की। वहीं शिक्षिका सुनीता ने महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन कर रहे समन्वयक हृदयानंद शर्मा ने संस्थान की ओर से प्रधानाध्यापक आमोद कुमार सिंह को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और डायरी भेंट कर सम्मानित किया। अंत में उन्होंने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस दौरान सूर्य प्रताप सिंह, आयुष सिंह, रीना मिश्रा, शीला सिंह, आंचल कुशवाहा, अर्चना यादव, रानी सिंह, निधि सिंह, सबिता सिंह, रंजना सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।