फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Children displayed their creativity in Bal Utsav, competition was organised

Kushinagar News: बाल उत्सव में बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता, प्रतियोगिता हुई आयोजित

Thu, 12 Feb 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 12 Feb 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Children displayed their creativity in Bal Utsav, competition was organised
कसया। बीआरसी में बुधवार को जनपदीय बाल उत्सव प्रगति स्वाभिमान और सफलता की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 14 विकास खंडों से चयनित छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी नागेंद्र मणि, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा पंकज गौतम और बीईओ अशोक यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम में मेरे बदलाव की कहानी व कॉमिक मेकिंग प्रतियोगिता का जिला स्तरीय आयोजन किया गया। दोनों प्रतियोगिताओं में प्रत्येक विकास खंड से 30-30 छात्र-छात्राओं को मौका दिया गया।
विज्ञापन

मेरे बदलाव की कहानी प्रतियोगिता में सेवरही की सिमरन ने पहला स्थान प्राप्त किया। पकड़ी बांगर (रामकोला) की नैना गुप्ता दूसरे, कस्तूरबा गांधी विद्यालय पडरौना की भैरवी मिश्रा तीसरे, दुदही के विवेक चौथे और केजीबीवी सेवरही की नव्या गुप्ता पांचवें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉमिक मेकिंग प्रतियोगिता में विशुनपुर कप्तानगंज की संस्कृति ने प्रथम स्थान हासिल किया। मोतीचक की अमृता द्वितीय, नौरंगिया की श्रद्धा कुशवाहा तृतीय, सुकरौली द्वितीय के करन चतुर्थ और खड्डा की आशिका चौहान पंचम स्थान पर रहीं। विजेताओं को अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही प्रतिभागी विद्यार्थियों के शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। मीना मंच कार्यक्रम के संचालन में योगदान देने वाले मास्टर ट्रेनर्स व नोडल शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा पंकज गौतम ने बताया कि चयनित छात्र-छात्राएं मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास व अभिव्यक्ति क्षमता बढ़ाते हैं।

कार्यक्रम का संचालन रविंद्र नारायण पांडेय ने किया। इस दौरान राकेश मणि, अमिताभ मणि, शिवशंकर तिवारी, चंद्रशेखर, रावत व मनोरमा सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed