{"_id":"b428b58a298e1486297d6657467b0e0d","slug":"children-and-grandchildren-of-older-voters-made-charioteer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग मतदाताओं के सारथी बने नाती और पोते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग मतदाताओं के सारथी बने नाती और पोते
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर
Updated Thu, 29 Oct 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
रामकोला। लोकतंत्र के मेले में तरह-तरह के नजारे देखने को मिल रहे थे। अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए समर्थक हर हथकंडे अपना रहे थे।
उसी में से एक यह भी था कि बुजुर्गों को कंधे पर बैठाकर या गोद में उठाकर मतदान स्थलों पर लाया जा रहा था। कई बुजुर्ग जहां प्रत्याशी समर्थकों के सहारे बूथ तक पहुंचे, वहीं कई अपने नाती-पोते के साथ आए।
पंचायत चुनाव के चौथे चरण में विशुनपुरा विकास खंड क्षेत्र में बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान कराने के लिये परिवार के लोगों ने साथ दिया और उनको मतदेय स्थल तक पहुंचाकर मतदान कराया।
80 वर्षीय सरल मिश्रा जो मार्ग दुर्घटना में घायल होने के बाद खड़े नहीं हो पाते हैं उन्हें मतदान कराने के लिये पुत्र विनोद लेकर गया और मतदान कराया।
वहीं सेखुई छपरा निवासी अस्सी वर्षीय बुजुर्ग महिला फूलबदन देवी जिन्हें दिखाई नहीं देता है, उन्होंने परिवार के लोगों के साथ पहुंच कर मतदान किया।
रोवारी बूथ पर 95 वर्षीय बनारसी लाठी के सहारे मतदान स्थल पर पहुंचे। जहां पुलिस के जवानों ने मतदान कराया। माघी मठिया बूथ पर बुजुर्ग महिला सुल्तान बेगम ने मताधिकार का प्रयोग किया।