{"_id":"6161d97e8ebc3e61f02be056","slug":"child-ward-full-of-children-suffering-from-fever-kushinagar-news-gkp412352375","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार पीड़ित बच्चों से भरा चाइल्ड वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार पीड़ित बच्चों से भरा चाइल्ड वार्ड
विज्ञापन
बुखार पीड़ित बच्चों से भरा चाइल्ड वार्ड
पडरौना। जिला अस्पताल के चाइल्ड वार्ड में बुखार से पीड़ित बच्चों की संख्या फिर बढ़ गई है। शनिवार को बुखार से पीड़ित 26 बच्चे भर्ती कराए गए।
बुखार का प्रभाव कम नहीं हो रहा है। सबसे अधिक इससे बच्चे प्रभावित हो रहे हैं। शनिवार को भी जिला अस्पताल का चाइल्ड वार्ड इन मरीजों से भरा रहा। इस अस्पताल में पलिया बसडीला गांव के छह वर्ष के दीनदयाल, बलकुड़िया के डेढ़ वर्ष के आर्यन, तमकुहीराज की पांच वर्ष की सीमू और तीन वर्ष के राजू सहित 26 बच्चे भर्ती कराए गए थे।
जिला अस्पताल के एमसीएच विंग बना चाइल्ड वार्ड इन बच्चों से भरा रहा। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गौतम शर्मा ने बताया कि यह मौसम के रुख में आए बदलाव से होने वाला वायरल फीवर का है। मौसम में बदलाव आ रहा है। ऐसे में बच्चों की सही देखभाल जरूरी है। उन्हें मच्छरों से भी बचाने की आवश्यकता है। इस लिए उन्हें पूरे आस्तीन के कपड़े पहनाएं। बुखार न ठीक हो तो तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि बुखार पीड़ित बच्चे अधिक आ रहे हैं। उनके समुचित उपचार के लिए चिकित्सकीय स्टॉफ को निर्देश दे दिया गया है। सभी बच्चों का ठीक ढंग से उपचार चल रहा है।