फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Child raped, accused teen arrested

बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी किशोर गिरफ्तार

Fri, 19 Feb 2021 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Child raped, accused teen arrested
बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी किशोर गिरफ्तार
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम पांच बजे की बताई जा रही है घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
अहिरौली बाजार (कुशीनगर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव के 16 वर्षीय किशोर ने छह वर्षीय बच्ची को बहला फुसलाकर दुष्कर्म किया। रोती हुई बच्ची घर पहुंची तो घटना की जानकारी से परिजन अवाक रह गए। घटना के बाद गांव छोड़कर फरार हो रहे आरोपी को कुछ लोगों ने पकड़ लिया। इस बात की जानकारी होते ही मामला गरमाने लगा। एएसपी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला कांस्टेबल के साथ अस्पताल भेजवाया। आरोपी किशोर को भी हिरासत में लिया गया है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे छह वर्षीय बालिका को आरोपी किशोर बहला फुसलाकर अपने साथ सरसों के खेत की तरफ ले गया। सुनसान देखकर बालिका के साथ दुष्कर्म किया और वहां से भाग निकला। रोती हुई बच्ची अपने घर पहुंची तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। लोग आरोपी की तलाश करने लगे। अहिरौली बाजार पुलिस को भी खबर दी गई। आरोपी किशोर को दूसरे गांव के पास से पकड़कर वापस गांव लाया गया। लोगों की नाराजगी देख अहिरौली एसओ अनिल कुमार ने एसपी को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मौके पर एएसपी अयोध्या प्रसाद सिंह और सीओ कसया पीयूषकांत राय आदि पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की गई। पूछताछ के बाद बालिका को महिला कांस्टेबल के साथ चिकित्सकीय परीक्षण हेतु पहले सुकरौली सीएचसी और फिर जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

एएसपी अयोध्या प्रसाद सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी किशोर के विरुद्ध दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी किशोर भी पुलिस की हिरासत में है। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला कांस्टेबल के साथ जिला अस्पताल भेजा गया है। जिला अस्पताल में उसे अभी महिला स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed