फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Child missing, two women accused of stealing away

बच्चा लापता, दो महिलाओं पर चुराकर भागने का आरोप

Sun, 13 Mar 2022 10:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 10:28 PM IST
विज्ञापन
Child missing, two women accused of stealing away
बच्चा लापता, दो महिलाओं पर चुराकर भागने का आरोप
विज्ञापन

सेवरही। थाने के बगल में स्थित एक घर के बरामदे में सो रहा चार माह का बच्चा रविवार की शाम को लापता हो गया। परिवार के लोगों ने हर संभावित जगह उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। आरोप है कि दो महिलाएं बच्चे को चुराकर भाग गईं।
सेवरही थाने के बभनौली गांव के अजय नगर टोला निवासी सरल प्रसाद की पत्नी खुशबू देवी अपने चार माह के बच्चे को घर में सुलाकर लकड़ी लाने चली गई थीं। खुशबू ने बताया कि उनके दरवाजे पर दो महिलाएं आईं। उनके बड़े बेटे को टॉफी लाने के लिए पांच रुपये देकर गांव में भेज दिया। उसी बीच घर सुनसान देखकर महिलाएं बरामदे में सो रहे चार माह के बेटे को लेकर भाग गईं। टॉफी लेकर वापस लौटे उनके बेटे ने घर के बरामदे से भाई को नहीं पाया तो रोने लगा।
विज्ञापन

शोर सुनकर गांव के अन्य लोग भी मौके पर आ गए। सेवरही थाने के दीवार के बगल में घटी इस बड़ी घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। पीड़ित का कहना था कि मौखिक शिकायत के दो घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। घरवाले बच्चे की तलाश कर रहे हैं। इस संबंध में सेवरही थाने के एसओ आशुतोष सिंह का कहना है कि मामला उनकी जानकारी में नहीं था। पता कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed