{"_id":"67e5a9f23b6caecc180683f5","slug":"child-dies-due-to-electric-shock-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-134567-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: करंट की चपेट में आने से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: करंट की चपेट में आने से मासूम की मौत
Fri, 28 Mar 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 28 Mar 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जंगल नौगांवा के खैरा टोला में बृहस्पतिवार को दिन में करीब 10 बजे के मोटर चलाने के लिए लगाए गए तार से बिजली की चपेट में आने से सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बुधई की पत्नी बबिता देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि हमारे घर के पास गांव के लोग बिजली से मोटर अवैध रूप से लगाकर खेतों की सिंचाई करते हैं। मोटर चलाने के लिए लगाए गए तार नंगा था। कई बार मना किया गया, लेकिन नहीं माने।
बृहस्पतिवार को भी तार लगा कर सिंचाई कर रहे थे। सात वर्षीय बेटा कृष कुमार लघुशंका करने गया था। करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को भी तार लगा कर सिंचाई कर रहे थे। सात वर्षीय बेटा कृष कुमार लघुशंका करने गया था। करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।