फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   child died

ट्रैक्टर की चपेट से घायल बच्ची की मौत

Thu, 14 Apr 2022 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
child died
ोरदह गांव में नन्हीं बच्ची अदिति के मौत के बाद सदमे में पिता छट्ठू व बहन ललिता।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
ट्रैक्टर की चपेट से घायल बच्ची की मौत
विज्ञापन

- बच्ची के पिता ने चालक के खिलाफ दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। थाना क्षेत्र के करदह गांव की बनिया टोली में ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से घायल बच्ची की देर रात मौत हो गई। बच्ची के पिता ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
करदह गांव में बुधवार की शाम चालक की लापरवाही से ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित हो गई थी, जिससे चपेट में आ जाने से दरवाजे पर मौजूद डेढ़ वर्ष की अदिति घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां देर रात बच्ची ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

एक माह पहले ही अदिति की मां उर्मिला की मौत हो गई थी। अदिति को बहनें पाल रही थीं। गरीबी में जीवन यापन करने वाले इस परिवार में इस दूसरी घटना ने सबको झकझोर दिया। इस संबंध में खड्डा थाने के एसओ धनवीर सिंह ने बताया कि करदह गांव में घायल बच्ची की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed