{"_id":"6a1dd9bb22300503ee002d88","slug":"chief-minister-will-gift-177-projects-worth-rs-356-crore-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-160977-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 356 करोड़ की 177 परियोजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 356 करोड़ की 177 परियोजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री
Tue, 02 Jun 2026 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
सेवरही को 100 बेड का अस्पताल, सड़क समेत कई प्रोजेक्ट का शिलान्यास व लोकार्पण होगा
500 से अधिक पुलिसकर्मी, चार पार्किंग स्थल और 100 बसें, सीएम दौरे की व्यापक तैयारी
सेवरही को मिलेगा 100 बेड का अस्पताल, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत
गौतम बुद्ध कृषि विश्वविद्यालय का निरीक्षण करेंगे मुख्यमंत्री, निर्माण कार्यों की लेंगे जानकारी
लाभार्थियों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री, योजनाओं की जमीनी हकीकत जानेंगे
पूर्वांचल में विकास का संदेश देंगे सीएम योगी
कुशीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को तमकुहीराज कस्बे के हरिहरपुर स्थित एनएचएआई पार्किंग ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में 376 करोड़ रुपये की लागत वाली 271 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास से कुशीनगर की तस्वीर बदलेगी। इनमें सेवरही में निर्मित 100 बेड के अस्पताल समेत सड़क, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सोमवार देर रात तक अधिकारी और कर्मचारी कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। जनसभा स्थल के साथ ही हेलीपैड का निर्माण कराया गया है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और स्वागतकर्ताओं की सूची भी अंतिम रूप से तैयार कर ली गई है।
सोमवार को डीएम महेंद्र सिंह तंवर, एसपी केशव कुमार, एडीएम वैभव मिश्रा तथा एएसपी सिद्धार्थ वर्मा समेत अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। करीब 500 से अधिक पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए हैं। इनमें 20 इंस्पेक्टर, 50 उपनिरीक्षक और आठ सीओ स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा लगाए गए स्टालों का भी निरीक्षण करेंगे, जहां सरकारी योजनाओं, स्थानीय उत्पादों और स्वदेशी वस्तुओं का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री निर्माणाधीन गौतम बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का निरीक्षण कर विकास कार्यों और निर्माण प्रगति की समीक्षा भी करेंगे।
स्वदेशी उत्पादों का लगेगा स्टाल, चार स्थानों पर बनाई गई पार्किंग
कुशीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी को देखते हुए प्रशासन ने पार्किंग और यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं। वाहनों के लिए तमकुहीराज कस्बे के रामलीला मैदान, तहसीलदार आवास के सामने स्थित मैदान, समऊर रोड तथा हाईवे के गाजीपुर स्थित एनएचएआई की दक्षिणी पार्किंग को चिह्नित किया गया है।
यातायात निरीक्षक अश्वनी राय के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जो वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों तक पहुंचाने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने की जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, जनसभा में जिले के सभी विकास खंडों से सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी शामिल होंगे। उन्हें कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने के लिए करीब 100 बसों की व्यवस्था की गई है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा लगाए गए 10 से अधिक प्रदर्शनी स्टालों का भी अवलोकन करेंगे।
कृषि विश्वविद्यालय का करेंगे निरीक्षण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर बुद्धा पार्किंग स्थल पर उतरेगा, जहां से वह सड़क मार्ग से निर्माणाधीन गौतम बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पहुंचकर निर्माण कार्यों और विकास परियोजनाओं की प्रगति का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं की तैयारियां तेज कर दी हैं।