Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Chhath preparations are evolving with time, yet traditional customs remain intact.

Kushinagar News: समय के साथ बदल रही छठ की तैयारी, आज भी कायम हैं पुराने रीति-रिवाज

Thu, 12 Nov 2026 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Chhath preparations are evolving with time, yet traditional customs remain intact.
पहले की अपेक्षा अब छठ पर्व की तैयारियों में दिख रहा बदलाव, पूजन सामग्री से लेकर घाटों की सजावट तक बढ़ा उत्साह
विज्ञापन

पडरौना। लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियां घरों में तेज हो गई हैं। महिलाएं पूजन सामग्री जुटाने, प्रसाद बनाने और घरों की साफ-सफाई में जुटी हैं। घरों में छठी मइया के पारंपरिक गीत भी गूंजने लगे हैं। समय के साथ पर्व मनाने के तौर-तरीकों में बदलाव आया है लेकिन आस्था और परंपराओं के प्रति लोगों का उत्साह बरकरार है।

बुजुर्ग महिलाओं के मुताबिक, पहले छठ की तैयारियां कई दिन पहले शुरू हो जाती थीं। घरों में गेहूं धोकर सुखाया जाता था। इसके बाद हाथ की चक्की से आटा पीसा जाता था। आम की लकड़ी और मिट्टी के चूल्हे पर ठेकुआ समेत अन्य प्रसाद तैयार किए जाते थे। बांस के सूप, दउरा और मिट्टी के बर्तनों का विशेष महत्व होता था। परिवार की महिलाएं सामूहिक रूप से घाटों पर पहुंचकर पूजा की तैयारियां करती थीं।
विज्ञापन


अब बाजार में पूजन सामग्री की उपलब्धता बढ़ने से कई काम आसान हो गए हैं। रेडीमेड सूप, दउरा और अन्य सामग्री आसानी से मिल जाती है। घाटों पर सजावट, रोशनी और साफ-सफाई को लेकर भी विशेष उत्साह रहता है। हालांकि, आधुनिक सुविधाओं के बीच पर्व की मूल परंपराएं और आस्था कायम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पीकअप
पहले छठ की तैयारियां कई दिन पहले शुरू हो जाती थीं। गेहूं धोकर सुखाने के बाद हाथ की चक्की से आटा पीसा जाता था। आम की लकड़ी और मिट्टी के चूल्हे पर प्रसाद बनाया जाता था। अब बाजार में कई चीजें आसानी से मिल जाती हैं, लेकिन पहले जैसा सामूहिक उत्साह अलग ही था।

- नर्वदा देवी, गृहिणी
पहले घाटों पर महिलाएं समूह में जाती थीं। घर की बेटियां और बहुएं मिलकर सूप सजाती थीं। छठ के गीत गाते हुए पूरी रात तैयारियां होती थीं। अब सुविधाएं बढ़ गई हैं, लेकिन पुरानी परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास जारी है।

- आशा देवी, गृहिणी
पहले छठ की ज्यादातर तैयारियां घर की बुजुर्ग महिलाएं करती थीं। अब नई पीढ़ी भी उनके साथ मिलकर काम सीख रही है। सोशल मीडिया से सजावट और पूजा की व्यवस्था के नए तरीके पता चलते हैं, लेकिन पूजा का पारंपरिक स्वरूप बनाए रखने की कोशिश रहती है।


- माधुरी देवी, गृहिणी
समय के साथ सुविधाएं जरूर बढ़ी हैं लेकिन छठ के प्रति आस्था में कोई कमी नहीं आई है। हम चाहते हैं कि बच्चे भी छठ के महत्व और परंपराओं को समझें। यह पर्व परिवार को एकजुट करने और आपसी प्रेम बढ़ाने का माध्यम है।
-काजल देवी, गृहिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed