फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Chhath Ghat lit up with 21 thousand lamps on Chhoti Diwali evening

Kushinagar News: छोटी दिवाली की शाम 21 हजार दीपों से जगमगा उठा छठ घाट

Sun, 12 Nov 2023 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Chhath Ghat lit up with 21 thousand lamps on Chhoti Diwali evening
पडरौना नगर के मानस कॉलोनी स्थित श्री बुढ़िया माता मंदिर छठ घाट पर दीपोत्सव के दौरान दीपक जलाते च
- पडरौना नगरपालिका के चेयरमैन ने किया दीपोत्सव का आयोजन
विज्ञापन



पडरौना। दिवाली की पूर्व संध्या पर जनरल बिपिन रावत नगर की मानस कॉलोनी स्थित श्री बुढ़िया माता मंदिर छठ घाट 21 हजार दीयों से जगमग हो उठा। पिछले चार साल से यहां दीपोत्सव का आयोजन नगर पालिका चेयरमैन विनय जायसवाल की तरफ से किया जा रहा है।

चेयरमैन ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर उन्होंने इसे पडरौना नगर में भी कराने का सपना देखा था। उसे आज लगातार चौथे वर्ष भी सफल रूप से पूरा होता देखकर आत्मसंतुष्टि मिल रही है। उन्होंने बताया कि वहां पार्क एवं हनुमान प्रतिमा भी स्थापित कराई जाएगी। इस दौरान नपाध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, संतोष मिश्रा, अरुण सिंह, बृजेश शर्मा, आलोक विश्वकर्मा, चंद्रशेखर मद्धेशिया सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed