फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Chhath festival will begin tomorrow with Nahay-Khaay.

Kushinagar News: कल से नहाय-खाय के साथ शुरू होगा छठ महापर्व

Thu, 23 Oct 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 23 Oct 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Chhath festival will begin tomorrow with Nahay-Khaay.
विंदवलिया गांव के छठ पूजा के लिए वेदियों की साफ-सफाई करते लोग । संवाद - फोटो : भैया दूज पर भाई को तिलक करती बहन।
पडरौना। सूर्य उपासना का महापर्व छठ शनिवार को नहाय खाय से शुरू होगा। 26 अक्तूबर को खराना, 27 को अस्ताचलगामी और 28 को उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ लोक आस्था का महापर्व का समापन होगा।
विज्ञापन

शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों में उल्लास है। वहीं सड़क, पेयजल और प्रकाश की व्यवस्था में निकायों के जिम्मेदार भी जुटे गए हैं। त्योहार को लेकर बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है।
विज्ञापन

कपड़े और आभूषण की दुकानों पर खरीदार उमड़ रहे हैं। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर घाटों पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। साफ-सफाई के साथ ही वेदियों की रंगाई-पुताई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के घाटों पर बने वेदियों की रंगाई-पुताई का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। साफ-सफाई के लिए भी कर्मचारियों की टीम लगाई गई है। घाटों तक जाने वाली सड़क, पेयजल और प्रकाश की व्यवस्था में निकाय के जिम्मेदार जुटे हैं।
पडरौना शहर के रामधाम पोखरा, सुराजी पोखरा, बावली छठ घाट, बावली चौक रेलवे क्राॅसिंग के समीप छठ घाट समेत 50 से अधिक घाटों पर इन दिनों सफाई अभियान चल रह है।
नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने बताया कि घाटों पर वेदियों की रंगाई-पुताई व साफ-सफाई का काम चल रहा है। जिन घाटों पर सड़कों की स्थिति ठीक नहीं है वहां मरम्मत अथवा मिट्टी भराई का काम कराया जा रहा है। शहर के बेलवा जंगल और सुराजी पोखरे पर करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य चल रहा है। यहां पोखरे में उतरने के लिए सीढि़यां बनाई जा रही हैं।
वहीं घाट पर पथ प्रकाश के लिए विक्टोरिया लाइट लगाई जा रही है। यहां निर्माणाधीन सभी जरूरी निर्माण कार्य को छठ पर्व से पहले पूरा करा लिया जाएगा।
बाजार में उमड़ रही महिलाओं की भीड़ : छठ महापर्व की तैयारियों में जुटी महिलाएं इन दिनों कपड़ा व आभूषण की खरीदारी में व्यस्त हैं। घर के कामकाज निपटाने के लिए महिलाएं दोपहर बाद से बाजारों में निकल रहीं हैं। देर शाम तक खरीदारी करने के बाद वे घरों को वापस लौट रही हैं। साड़ियों की दुकान पर महिलाओं की भीड़ देखने को मिल रही है।
साथ ही सौंदर्य प्रसाधन की दुकान से चूड़ी, बिंदी समेत अन्य कास्टमेटिक सामानों की खरीदारी कर रहीं हैं। दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुटने से बाजारों की रौनक देखते ही बन रही है।

शहर के धर्मशाला रोड, तिलक चौक, सुभाष चौक, मेन बाजार, गुदरी बाजार समेत आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में बाजार सज गए हैं। लोग पूजा के लिए छोटी से छोटी सामग्री जुटाने लगे हैं। छठ पूजा के लिए कोसी, पीतल या बांस का सूप, दउरा, साड़ी, गन्ना, नारियल, फल आदि अभी से एकत्र करने में लगे हैं। आभूषण विक्रेता राजू जायसवाल, संजीव कुमार, उमंग खेतान, अजय गुप्ता आदि ने बताया कि दीपावली के बाद छठ पर भी अच्छी बिक्री होने का अनुमान है। वहीं, कपड़ा कारोबारी सुरेश शर्मा, अजय साहा और प्रदीप चहाड़िया का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले ग्राहक सुबह ही दुकान पर पहुंच जा रहे हैं। जबकि शहरी क्षेत्र के लोग खरीदारी के लिए दोपहर बाद से आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed