फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   chhat vedian broke

Kushinagar News: शरारती तत्वों ने तोड़ीं छठवेदियां, गांव में तनाव

Sun, 27 Aug 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 27 Aug 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
chhat vedian broke
फोटो है।
विज्ञापन

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सपही खास गांव के छठस्थान की घटना
गांव के लोगों ने दी थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर, कार्रवाई की मांग की

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सपही खास गांव में सार्वजनिक पोखरे पर स्थित छठवेदियां शुक्रवार की रात शरारती तत्वों ने तोड़ दीं। शनिवार की सुबह ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई। इससे गांव के लोगों में जबरदस्त नाराजगी है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ तुर्कपट्टी थाने पर पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। इस मामले में कार्रवाई की मांग की।
सपही खास के निवासी भूपेंद्र राय, रवि शर्मा, राजेश राय, देवेंद्र कुमार, योगेंद्र राय, पवन कुमार, अभिषेक राय, आदित्य राय, बैजनाथ सहित कई लोगों ने अपने हस्ताक्षरयुक्त तहरीर दी है। इसमें बताया है कि उनके गांव में स्थित श्रीभैरवनाथ (उतानबाबा) स्थान के उत्तर तरफ सार्वजनिक पोखरा है। उसके किनारे छठ पूजा होती है। यहां काफी संख्या में छठवेदियां बनी हुई हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात शरारती तत्वों ने उनमें से कई वेदियों को तोड़ दिया। तहरीर देने वाले लोगों का आरोप है कि अराजक तत्व गांव के लोगों के बीच दंगा-फसाद कराने की कोशिश कर रहे हैं। इसे लेकर गांव में तनाव बना हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस को तहरीर देकर त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुर्कपट्टी थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सपही खास के ग्राम प्रधान और गांव के लोगों ने थाने आकर तहरीर दी है। उन्होंने बताया है कि कुछ छठवेदियों का ऊपरी हिस्सा तोड़ दिया गया है। मौके पर पुलिस भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed