फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   chhat ke kunde se lataka mila vivaahita ka shav

छत के कुंडे से लटका मिला विवाहिता का शव

Mon, 24 Jan 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
chhat ke kunde se lataka mila vivaahita ka shav
छत के कुंडे से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन

मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप
जौरा बाजार(कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के गांव सरैया महंथपट्टी गांव में सोमवार को विवाहिता का शव घर में छत के कुंडे से लटका मिला। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कसया थानाक्षेत्र के गांव शामपुर चकदेइया निवासी रविंद्र शर्मा ने 25 वर्षीय बेटी सपना की शादी जून 2021 में सरैया महंथपट्टी निवासी पंकज शर्मा के साथ की थी। सोमवार सुबह करीब 11 बजे सपना का शव छत के कुंडे से लटका मिला। पति गुजरात रहता है। ससुर जोकवा बाजार में सैलून की दुकान पर गए थे। सास और जेठानी फाजिलनगर किसी कार्य से गई थीं। घर पर मौजूद छोटी बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो सपना का शव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे सपना के पिता रविंद्र ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करने व हत्या का आरोप लगाया। इस संबंध में तुर्कपट्टी थाने के एसओ जयप्रकाश पाठक ने कहा कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed