फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Chhapra Kachari-Gomtinagar Express train starts running for two trips

Kushinagar News: दो फेरों के लिए छपरा कचहरी-गोमतीनगर एक्सप्रेस ट्रेन का संचलन शुरू

Fri, 19 Apr 2024 02:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Chhapra Kachari-Gomtinagar Express train starts running for two trips
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तमकुहीरोड। गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर तीन रेलवे स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिंगनलिंग कार्य को लेकर छपरा कचहरी-गोमतीनगर एक्सप्रेस ट्रेन को चार दिन से एक फेरे के लिए ही चलाया जा रहा था। बृहस्पतिवार से इस ट्रेन का नियमित दो फेरा के लिए संचलन शुरू कर दिया गया है।
लोगों का कहना है कि इस रूट की यह सर्वाधिक उपयोगी ट्रेन है। यदि इस ट्रेन को एक दिन के लिए भी निरस्त किया जाता है तो यात्रियों की परेशानी बढ़ जाती है। कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर छपरा कचहरी-गोमतीनगर एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन नियमित होता है, लेकिन गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर जगतबेला, सहजनवां, मगहर स्टेशनों के बीच होने वाले ऑटोमेटिक सिंगलिंग कार्य को लेकर रोज शाम में छपरा कचहरी से गोमती नगर के लिए चलने वाली 15114 छपरा कचहरी-गोमतीनगर को 14 व 15 अप्रैल के लिए निरस्त कर दी गई, जबकि रोज रात में 9.10 बजे गोमतीनगर से छपरा कचहरी के लिए चलने वाली 15113 गोमती नगर-छपरा कचहरी ट्रेन भी 16 व 17 अप्रैल को निरस्त रही।
विज्ञापन

इसके चलते दो दिन तक छपरा कचहरी से गोमतीनगर जाने वाले और दो दिन तक गोमतीनगर से छपरा कचहरी तक यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशान होना पड़ा। बृहस्पतिवार से इस ट्रेन का दोनों ओर से नियमित संचालन शुरू हो गया है। इससे यात्रियों ने राहत की सांस ली है। लोगों का कहना है कि यह ट्रेन इस रूट की सर्वाधिक उपयोगी ट्रेन है। इससे बड़ी संख्या में यात्री रोज यात्रा करते हैं। यह ट्रेन एक दिन के लिए भी निरस्त होती है तो छात्र, व्यापारी व मरीज आदि यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed