फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   check posibility for KMC

केएमसी के लिए संभावना तलाशने पहुंची हेल्थ टीम

Wed, 22 Feb 2017 12:28 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Wed, 22 Feb 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
check posibility for KMC
स्वास्थ्य टीम - फोटो : अमर उजाला

केएमसी अर्थात कंगारू मदर केयर यूनिट के लिए संभावना तलाशने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जुड़ी लखनऊ की स्वास्थ्य टीम संयुक्त जिला अस्पताल में पहुंचीं। इस टीम ने जिला अस्पताल में बने सिक न्यू बॉर्न केयर यूनिट और लेबर रूम का निरीक्षण किया। इस टीम ने अस्पताल के डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टॉफ को नवजात बच्चों की बेहतर देखभाल के संबंध में जानकारी भी दी।

विज्ञापन

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लालता प्रसाद ने बताया कि साइंटिस्ट रंजना की अगुवाई में एनएचएम की तीन सदस्यीय टीम शाम चार बजे पहुंची। इस टीम में दो महिलाएं थीं। इन लोगों ने जिला अस्पताल की एसएनसी यूनिट का निरीक्षण किया। वहां मौजूद डॉ. विजय कुमार सहित अन्य स्टॉफ से भर्ती बच्चों के बारे में जानकारी ली। उसके बाद लेबर रूम में जाकर वहां की व्यवस्था का जायजा लिया। टीम का एक सदस्य इस बारे में जानकारी एकत्र करने के लिए दो दिन जिले में रहेगा।

विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गौतम शर्मा ने बताया कि इस जिले में भी केएमसी यानी कंगारू मदर केयर यूनिट की स्थापना होनी है। संयुक्त जिला चिकित्सालय इसके लिए कितना उपयुक्त हो सकता है, इस बारे में टीम ने जायजा लिया। वार्ड में भर्ती कम वजन वाले नवजात बच्चों की जांच की गई। इस दौरान जिला अस्पताल के कई लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed