फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cheating of Rs 70 lakh in the name of sending abroad, 100 youth reached Kotwali

Kushinagar News: विदेश भेजने के नाम पर 70 लाख की ठगी, 100 की संख्या में युवक पहुंचे कोतवाली

Wed, 10 Jan 2024 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 10 Jan 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 70 lakh in the name of sending abroad, 100 youth reached Kotwali
पडरौना कोतवाली परिसर में पहुंचे विदेश जाने के नाम पर ठगी के शिकार हुए लोग।
कुशीनगर। हांगकांग, दक्षिण अफ्रीका और उज्बेकिस्तान भेजने के नाम पर ठगी का शिकार हुए करीब 100 की संख्या में युवक और उनके परिजन मंगलवार को पडरौना कोतवाली पहुंचे। पुलिस को बताया कि शहर से सटे रामकोला रोड पर एक टेक्निकल इंस्टीच्यूट के नाम पर कार्यालय खोलकर विदेश भेजने वालों के चंगुल में फंसकर कुशीनगर सहित गोरखपुर, बलिया, देवरिया, बिहार तक के करीब 100 लोग 60-70 लाख रुपये गंवा चुके हैं। जिस कार्यालय के पते से उन्हें रसीद काटी गई थी, वह कार्यालय भी बंद मिला। रुपये लेने वाले लोग अपना कार्यालय बंद कर भाग चुके हैं। सूचना पर पुलिस उस स्थान पर पहुंची, जहां यह कार्यालय संचालित हो रहा था। वहां इंस्टीच्यूट में ताला बंद होने के कारण मकान मालिक को थाने लेकर बुलाया गया है।
विज्ञापन

पडरौना कोतवाली में गोरखपुर के उरुवा बाजार से आए बृजभूषण सिंह ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका भेजने के लिए उनसे 30 हजार, अंकित सिंह से 30 हजार और नरेंद्र प्रजापति से 20 हजार रुपये, गोरखपुर के झंगहा निवासी शैलेश कुमार से 45 हजार रुपये, उरुवा के गोविंद यादव से 40 हजार रुपये, महराजगंंज जनपद के परतावल निवासी प्रदीप प्रजापति को हांगकांग भेजने के लिए 40 हजार रुपये लिए थे। बिहार के गोपालगंज जिले के राजापुर गांव से आए अच्छे पटेल ने बताया कि उजबेकिस्तान भेजने के नाम पर उनसे 40 हजार, बलिया जिले के बांसडीह निवासी कमलेश कुमार से 40 हजार रुपये, बलिया जिले के रसड़ा निवासी दुर्गेश चौहान से 40 हजार रुपये लिए हैं। देवरिया जिले के तरकुलवा निवासी घनश्याम शर्मा से उजबेकिस्तान भेजने के लिए 45 हजार रुपये, ज्ञानशंकर शर्मा से 43 हजार रुपये, अभिनंदन कुमार से 43 हजार रुपये, विनोद कुमार गोंड से 43 हजार रुपये, अर्जुन प्रसाद से 43 हजार रुपये एवं इसी गांव के चार अन्य युवकों से भी 43 हजार रुपये प्रति व्यक्ति लिया है। पडरौना कोतवाली पहुंचे इन युवकों में से घनश्याम शर्मा के भाई राधेश्याम शर्मा ने बताया कि उनके भाई मुंबई में अपने 10 अन्य साथियों के साथ फंसे हुए हैंं। वहीं बृजभूषण सिंह ने बताया कि उनके साथ के उरुवा निवासी गोविंद यादव फ्लाइट टिकट कैंसिल करा दिए जाने के कारण दिल्ली से वापस लौट रहे हैं।
विज्ञापन

पडरौना के कोतवाल सुशील शुक्ला ने बताया कि अभी इन लोगों की तरफ से कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। मामला संज्ञान में है। जहां कार्यालय संचालित हो रहा था, वहां पुलिस भेजी गई थी। विदेश भेजने वालों में कोई नहीं मिला। मकान मालिक को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया गया है। जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed