{"_id":"676ef66d87feaf74b10a7704","slug":"cheating-father-and-son-by-luring-them-to-earn-money-sitting-at-home-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-129156-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: घर बैठे कमाई का लालच देकर पिता-पुत्र से ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: घर बैठे कमाई का लालच देकर पिता-पुत्र से ठगी
Sat, 28 Dec 2024 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
पिपरा कनक। साइबर ठग ने पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव राज मथौली निवासी पिता पुत्र के खातों से ऑनलाइन खरीदारी कर महीने में 20 से 30 हजार रुपये कमाने का लालच देकर सदस्य बनने के नाम पर ठगी की है। जालसाज मोबाइल पर ओटीपी भेज उसकी जानकारी ली और उन दोनों के बचत खाते से 78,500 रुपये निकाल लिए। इस पर उन्होंने ऑनलाइन शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
मथौली निवासी उमेश कुमार पुत्र सुदामा प्रसाद को छह दिसंबर को साइबर ठग का फोन आया। फोन करने वाले ने उनसे ऑनलाइन खरीदारी कर महीने में 20 से 30 हजार रुपये कमाने का लालच देकर सदस्य बनने का सुझाव दिया। जब उन्होंने कहा कि वह ऑनलाइन मार्केटिंग के शौकीन नहीं हैं तो साइबर ठग ने उन्हें अपनी बातों में उलझकर रखा और कहा कि वह एक बार ऑनलाइन मार्केटिंग से जुड़ जाएंगे तो महीने में घर बैठे 20 हजार से 30 हजार कमाई होगी। सिर्फ उन्हें इसका सदस्य बनने के लिए दिए गए लिंक को स्वीकार करना होगा।
फिर उनके मोबाइल पर उस ठग ने एक लिंक भेजा। जैसे ही उन्होंने लिंक को टच किया उनके मोबाइल पर एक ओटीपी आया। फिर साइबर ठग ने ओटीपी पूछ कर सदस्यता के सत्यापन का झांसा दिया। ठीक ऐसी उनके लड़के राबिन राव के साथ किया। जैसे ही बाप-बेटे ने ओटीपी बताई उमेश प्रसाद के खाते से 34,800 रुपये और उनके लड़के के खाते से 43,700 रुपये कट गए। बैंक गए तो पता चला कि बाप-बेटे दोनों के खाते से कुल 78,500 साइबर ठग ने निकाल लिए हैं।