फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cheated Under the Pretext of Sending Abroad; Accused Tied Up and Beaten

Kushinagar News: विदेश भेजने के नाम पर ठगा, आरोपी को बांधकर पीटा

Thu, 14 May 2026 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 14 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Cheated Under the Pretext of Sending Abroad; Accused Tied Up and Beaten
युवक का पैर बांधने की वायरल फोटो।स्रोत-सोशल मीडिया
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बंगाली पट्टी गांव में बुधवार को रुपये के लेन-देन के विवाद में युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने फोन कर युवक को बुलाया, फिर कार से उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद युवक को रस्सी से बांधकर पीटा। वारदात से जुड़ा फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, विशुनप़ुरा थाना क्षेत्र के बंगाली पट्टी गांव के कुछ युवकों ने बिहार प्रांत के सिवान जिले के महादेवा थाना क्षेत्र के झुनापुर गांव निवासी अरमान उर्फ सैफ का पैर रस्सी से बांधकर बुधवार को पिटाई की। आरोप है अरमान उर्फ सैफ ने विदेश भेजने के नाम पर बंगाली पट्टी गांव के कुछ युवकों से रुपये लिया था। काफी समय बीत जाने के बाद न तो दिवेश भेजा और न ही रुपये वापस कर रहा था। बुलाने पर भी नहीं आ रहा था।
विज्ञापन

ठगी के शिकार बंगाली पट्टी गांव के युवकों ने साजिश के तहत एक युवती से अरमान उर्फ सैफ को फोन कराया और उसे गांव के बाहर मिलने के लिए बुलाया था। इस दौरान गांव के पूर्व प्रधान की कार से पहुंचे युवकों ने अरमान उर्फ सैफ की बाइक में टक्कर मारकर उसे गिरा दिया और रस्सी से उसका पैर बांधकर पिटाई करने लगे। सूचना पर आई पुलिस ने अरमान उर्फ सैफ को हिरासत में लेकर थाने चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विशुनपुरा थाना प्रभारी अश्वनी राय ने बताया कि युवक को थाने लाया गया है। उसकी पहचान अरमान उर्फ सैफ निवासी झुनापुर, थाना महादेवा, जिला सिवान के रूप में हुई है। युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है। युवक पर विदेश भेजने के नाम पर रुपये हड़पने का आरोप है।स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed