{"_id":"67046e8edb55dd83d40e1e84","slug":"chc-doctors-and-staff-adopted-51-tb-patients-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-124414-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सीएचसी के चिकित्सक व कर्मचारियों ने 51 टीबी रोगियों को लिया गोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सीएचसी के चिकित्सक व कर्मचारियों ने 51 टीबी रोगियों को लिया गोद
Tue, 08 Oct 2024 04:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 08 Oct 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
कसया। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सीएचसी परिसर के सभागार में सोमवार को 51 टीबी रोगियों को चिकित्सक व कर्मचारियों ने गोद लिया। उन्हें पोषण की पोटली दी गई। मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ सुरेश पटारिया ने कहा कि निक्षय मित्र बनकर टीबी रोगियों के चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि टीबी रोगियों का उपचार चलने तक ख्याल रखें तथा प्रतिमाह नियत समय पर पोटली देते रहें।
विशिष्ट अतिथि डीटीओ डॉ एसएन त्रिपाठी ने कहा कि टीबी रोगियों से नियमित बातचीत करते रहें। कोई समस्या आ रही हो तो उसका निदान करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सीएचसी अधीक्षक डॉ मार्कंडेय चतुर्वेदी ने कहा कि टीबी मरीजों को सभी सरकारी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। एमओटीसी डॉ मुकेश यादव ने समाज के लोगों टीबी मुक्त भारत के सपने को साकार करने में सहयोग की अपील की।
संचालन वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष मिश्र ने किया। डॉ संजय सिंह ने आंगतुकों का स्वागत किया। एसटीएस शाहिद अंसारी ने आभार जताया। इस अवसर पर डॉ आशुतोष पांडेय, डॉ गौरव जी गौतम, डॉ यूसुफ अली, डॉ सौनक श्रीवास्तव, डॉ रितेश कुमार, डॉ जलज गुप्ता, डॉ नेहा, डॉ निधि प्रदा मल्ल, डॉ अनामिका, विजयकृष्ण द्विवेदी, विमलेश दुबे, राकेश पांडेय, प्रकाश, हर्षित मिश्र, राजन, साबिर आदि मौजूद रहे।