फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   CHC 12 people, including the doctor was absent

सीएचसी में डॉक्टर समेत 12 लोग गैरहाजिर रहे

Mon, 13 Jun 2016 11:41 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Mon, 13 Jun 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
CHC 12 people, including the doctor was absent
रामकोला सीएचसी में निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका को देखते एसडीएम अरुण कुमार। - फोटो : अमर उजाला
रामकोला। सीएचसी पर सोमवार को सुबह करीब दस बजे एसडीएम कप्तानगंज ने अचानक पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान डॉक्टर समेत 12 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। अस्पताल में सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं मिली।
विज्ञापन


मरीज से बातचीत के दौरान मिली शिकायत के बाद अस्पताल में मौजूद डॉक्टर से बाहर की दवा लिखे जाने के बारे में पूछताछ की। एसडीएम का कहना था कि इसकी जानकारी डीएम को दी जाएगी।
विज्ञापन


रामकोला सीएचसी अचानक पहुंचे एसडीएम अरुण कुमार ने पहले संविदा पर तैनात चिकित्सकों और कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका देखी। जिसमें डॉक्टर और संविदा कर्मचारी समेत 12 लोग गैरहाजिर मिले। मौके पर मौजूद कुछ मरीजों से उन्होंने बातचीत की तो पता चला कि डॉक्टर बाहर से दवा लिखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उन्होंने अस्पताल में मौजूद एक चिकित्सक से बाहर से लिखे जाने की शिकायत के बारे में पूछताछ की। इस पर डॉक्टर का कहना था कि जो दवा अस्पताल में उपलब्ध है वह तो मरीज को दे दी जाती है और दवा नहीं है, उसे बाहर से खरीदने के लिए लिखा जाता है।


इस पर एसडीएम ने कहा कि सीएमओ को इसकी जानकारी दी गई है अथवा नहीं तो चिकित्सक ने यह कहा कि प्रभारी चिकित्साधिकारी अवकाश पर हैं और उन्होंने सूचना दी होगी। इसके बाद एसडीएम ने इमरजेंसी वार्ड देखा। जहां सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिलने पर वार्ड ब्वाय से नाराजगी जताई। एसडीएम का कहना था कि अस्पताल की जांच रिपोर्ट डीएम को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed