{"_id":"6851bd5ddc6f487d820a8d96","slug":"chaotic-elements-broke-the-pindi-in-durga-temple-case-filed-against-unknown-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-139751-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अराजक तत्वों ने दुर्गा मंदिर में तोड़ी पिंडी, अज्ञात पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अराजक तत्वों ने दुर्गा मंदिर में तोड़ी पिंडी, अज्ञात पर केस
Wed, 18 Jun 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
पटहेरवा। क्षेत्र के बगही गांव के दुर्गा मंदिर में सोमवार की रात अराजक तत्वों ने मां दुर्गा की पींडियां तोड़ दिए। मंगलवार की सुबह इसकी जानकारी होने पर मंदिर परिसर में गांव के लोग एकत्र होकर नाराजगी जताने लगे। इस मामले की जानकारी होते ही पटहेरवा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। आक्रोशित गांव वालों ने दुर्गा की पिंडी तोड़ने वालों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
थाना क्षेत्र के बगही गांव के दुर्गा मंदिर में स्थापित सात पींडियों को सोमवार की रात अराजक तत्वों ने तोड़ दिया। मंगलवार की सुबह जब गांव के लोग मंदिर में पूजन के लिए तो मंदिर के गर्भगृह में रखी पींडियां टूटी मिलीं। मंदिर में मां दुर्गा की पींडियां तोड़ने की जानकारी होते ही मंदिर परिसर में काफी संख्या में गांव के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर आए पटहेरवा थाने के एसएसआई हरिराम सिंह यादव मामले की छानबीन में जुट गए। उन्होंने बताया कि दुर्गा मंदिर के पींडियों को अराजक तत्वों ने सोमवार की रात तोड़ा था। मामले में ग्राम प्रधान ने तहरीर दी है। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पींडियों को तोड़ने वालों की पहचान करने में पुलिस जुटी है। पिंडियों के तोड़े जाने की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा व सीओ तमकुही राकेश प्रताप सिंह गांव पहुंच मामले की जानकारी ली। उधर पुलिस ने प्रधान अमरजीत प्रसाद सहित 16 लोगों के संयुक्त तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने की धारा के तहत केस दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।