फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Chaos at Procurement Centers... Farmers Entangled in Rules and Regulations

Kushinagar News: क्रय केंद्रों पर अव्यवस्था...नियम कायदे में उलझे किसान

Mon, 20 Apr 2026 01:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Chaos at Procurement Centers... Farmers Entangled in Rules and Regulations
क्रय केंद्र पर लगा ताला।
कप्तानगंज। किसानों के गेहूं खरीदने को लेकर विभाग की तरफ से कागजों में क्रय केंद्र खुल गए हैं लेकिन केंद्रों पर अव्यवस्था का माहौल है। वहीं, गेंहू बिक्री में किसानों को फार्मर रजिस्ट्री भी परेशान कर रही है। गेंहू बिक्री के लिए किसानों का फार्मर रजिस्ट्री होना जरूरी है। ऐसे में जिन किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है,उन्हें गेंहू बिक्री करने में परेशानी हो रही है। बिक्री के लिए हर हाल में किसानों को फार्मर रजिस्ट्री करवानी होगी।
विज्ञापन

क्षेत्र में कप्तानगंज प्रथम और द्वितीय क्रय केंद्र तहसील मुख्यालय से कुछ दूर बनाया गया। यहां रविवार सुबह 11.30 बजे दोनों केंद्र बंद मिले। हालात यह रहा कि क्रय केंद्र के बाहर कोई बोर्ड सहित जरूरी जानकारी से संबंधित कोई सूचना अंकित नहीं दिखाई दी। कुछ ऐसा ही हाल पचार गेंहू क्रेय केंद्र का था। यहां भी ताला बंद था। गेंहू बिक्री करने पहुंचे किसान परमजीत सिंह,विनोद मिश्रा,दीनानाथ शुक्ला,राम निवास यादव,विजय सिंह, योगेन्द्र सिंह,उपेंद्र सिंह,गंगा सागर मिश्रा ने कहा कि बनाए गए क्रय केंद्रों पर कोई व्यवस्था नहीं है,इसके चलते उन्हें परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

लक्ष्य पांच हजार क्विंटल, 250 क्विंटल की हुई खरीदारी : बरवापट्टी। क्षेत्र के अमवादीगर क्रय केंद्र को पांच हजार क्विंटल गेंहू खरीद का लक्ष्य मिला हुआ है। लेकिन अब तक सिर्फ 250 क्विंटल गेंहू की खरीद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रय केंद्र प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि अब तक सात किसान से ढाई सौ क्विंटल गेंहू की खरीदारी हुई है। किसान दलबीर प्रसाद ने बताया कि खेती की जमीन बड़ी गंडक नदी में विलीन हो गई है,वर्तमान में परिवार के खाने भर का ही उत्पादन हो रहा है,इसलिए बिक्री करने का कोई सवाल ही नहीं उठ रहा है। हालांकि गेंहू की तय दर ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed