{"_id":"6ae65e4712a3e81b76074021","slug":"changing-weather-increases-distress-for-allergy-patients-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-171353-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मौसम बदलने से एलर्जी के मरीजों की बढ़ी तकलीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मौसम बदलने से एलर्जी के मरीजों की बढ़ी तकलीफ
विज्ञापन
पडरौना। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण सर्दी, जुकाम और सांस संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। तापमान में गिरावट और हवा में बढ़ी नमी के चलते मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में एलर्जिक राइनाइटिस के मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। डॉक्टरों ने बचाव के उपाय बताते हुए मरीजों का उपचार किया है।
बीते दो दिनों से हो रही बारिश के बाद सुबह और शाम की ठंडक लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। शनिवार को मेडिकल कॉलेज में परामर्श के लिए पहुंचे 850 मरीजों में से 150 से अधिक सर्दी-जुकाम से पीड़ित थे। इन मरीजों में नाक बंद होना, लगातार छींक आना और गले में खराश जैसी शिकायतें प्रमुख थीं। ओपीडी में दर्ज कुल मरीजों में ऐसे मरीजों की तादाद 15 से 20 फीसदी रही।
मेडिसिन विभाग के छाती एवं श्वांस रोग विशेषज्ञ डॉ. उपेंद्र चौधरी ने बताया कि मौसम में हो रहे बदलाव के कारण हवा में नमी और ठंडी हवाओं का प्रभाव पड़ रहा है। इससे वातावरण में मौजूद धूल कण, परागकण और फंगस सक्रिय हो जाते हैं।