{"_id":"698ceeb5f971ae5be1069c49","slug":"changes-in-weather-are-making-people-sick-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-154503-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मौसम में बदलाव लोगों को बना रहा बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मौसम में बदलाव लोगों को बना रहा बीमार
Thu, 12 Feb 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में मरीजों को इलाज करते चिकित्सक।संवाद
पडरौना। बदलते मौसम में बुखार पीड़ितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। यह बुखार न केवल बदन तोड़ रहा है बल्कि गले में खराश की शिकायत भी बढ़ रही है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बुधवार की दोपहर आए 220 से मरीजों में 115 मरीज बुखार के रहे। चिकित्सक इसे वायरल संक्रमण बता रहे हैं।
मौसम में तेजी के साथ बदलाव हो रहा है। सुबह के समय कभी कोहरा तो आसमान साफ होने से सुबह ही हल्की धूप निकल जा रही है। इसके सुबह शाम ठंड पड़ने के साथ दिन के समय मौसम शुष्क बना हुआ है। इससे कभी ठंड हो जाती तो कभी गर्मी का एहसास हो रहा है। ऐसे में लोगों के शरीर का तापमान भी गड़बड़ा गया है।
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव होने के समय यदि रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है तो इसका सीधा असर स्वास्थ्य पर पड़ेगा। ऐसे मौसम में संक्रामक बीमारियां होने की आशंका अधिक रहती है। वायरल संक्रमण की चपेट में न सिर्फ युवा आ रहे हैं, बल्कि बच्चे और बुजुर्ग भी हैं। सभी इस बुखार से पीड़ित हैं। दवा लेने के बाद भी यह बुखार उतर नहीं रहा है। यह बुखार जाने में कम से कम 8 से 10 दिन का समय ले रहा है।
विज्ञापन
ऐसे मरीजों से न सिर्फ मेडिकल कॉलेज की ओपीडी भरी रहती है। बल्कि जिले के सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी बुखार पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने बताया कि मौसम में बदलाव के साथ बुखार और बदन दर्द के मरीज बढ़ रहे हैं। इस मौसम में स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए। ठंडी खाद्य और पेय पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए। बुखार होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जगह परामर्श लेना चाहिए।
0000000
यह करें बचाव-- -- -- --
- बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी दवा का सेवन न करें।
- घर पर बने खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
- गुनगुने पानी का सेवन करें।
- गले में खराश होने पर गुनगुने पानी से गरारे करें।
00000

यह करें बचाव