फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Chandan stood first in debate, Ujjwal stood second.

Kushinagar News: वाद-विवाद में चंदन प्रथम, उज्ज्वल रहे दूसरे स्थान पर

Sat, 26 Oct 2024 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Chandan stood first in debate, Ujjwal stood second.
बुद्ध पीजी कॉलेज में एक राष्ट्र एक चुनाव वाद -विवाद प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त प्रतिभागियों
संवाद न्यूज एजेंसी पकवा इनार। बुद्ध पीजी कॉलेज के सभागार में शुक्रवार को एक राष्ट्र-एक चुनाव विषय पर आयोजित दो दिवसीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया।
विज्ञापन

इसमें स्थान प्राप्त प्रतिभागियों के सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में काॅलेज के अतिरिक्त 11 विद्यालयों से 58 प्रतिभागियों में प्रतिभाग किया, जिसमें 42 ने पक्ष और विपक्ष में विचार रखे।
विज्ञापन

तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल प्रोफेसर हरिशंकर पांडेय, प्रोफेसर महबूब आलम और प्रोफेसर गौरव तिवारी ने औसत अंकों के आधार पर बुद्ध पीजी कॉलेज के चंदन कुमार पांडेय को प्रथम, नवजीवन मिशन स्कूल के उज्ज्वल मिश्र व पीजी कॉलेज के अभिषेक कुमार कोरी को द्वितीय और नवजीवन मिशन की लक्ष्मी जायसवाल, गाजीपुर इंटर कॉलेज तमकुही की जागृति सिंह व बुद्ध पीजी कॉलेज की कृष्ण पटेल तृतीय स्थान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पवन केडिया ने पुरस्कृत किया। प्राचार्य प्रोफेसर विनोद मोहन मिश्र ने कहा कि विद्यार्थियों में स्वतंत्र चिंतन और मौलिक अभिव्यक्ति व्यक्त करने के लिए ऐसी प्रतियोगिताएं आवश्यक हैं।

पुरस्कार वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्ग महापंडित भदंत ज्ञानेश्वर और संचालन डाॅ. कृष्ण कुमार जायसवाल ने किया। अंत में बीएड विभागाध्यक्ष प्रोफेसर विभ्राट चंद कौशिक ने सभी के प्रति आभार जताया। इस दौरान डॉ. निगम मौर्य, डॉ. दुर्ग विजय पाल सिंह, डॉ. सीपी सिंह, विवेक कुमार श्रीवास्तव, विजय कुमार शर्मा, अनीता सिंह आदि मौजूद रहे।क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed