फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Chances of strong wind and light rain, farmers should be alert

Kushinagar News: तेज हवा और हल्की बारिश के आसार, सतर्क हो जाएं किसान

Fri, 12 Apr 2024 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 12 Apr 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Chances of strong wind and light rain, farmers should be alert
गेहूं की कटाई करते मजदूर। 
पडरौना। मौसम में बृहस्पतिवार की सुबह अचानक बदलाव हुआ। तेज हवा और आसमान में बादल छा गए। इससे किसानों की धड़कनें तेज हो गईं। उन्हें खेत में खड़ी गेहूं की फसल की चिंता सताने लगी। लेकिन, गरज-चमक और मामूली बूंदाबांदी के बाद मौसम साफ हो गया। सुबह 9 बजे के बाद तेज धूप निकली और गर्मी बढ़ गई। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में खेत में तैयार गेहूं की फसल को नुकसान भी हुआ है। सुबह कटाई, मड़ाई का कार्य भी इसकी वजह से ठप रहा। मौसम को देखकर किसान जल्दी-जल्दी कार्य निपटाने में जुटे हैं। मौसम में बदलाव और बारिश की आशंका जताई जा रही है। अगले कुछ दिन तक तेज हवा और हल्की बारिश के आसार हैं। किसानों को सतर्क रहने सलाह दी गई है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया की मौसम विज्ञानी श्रुति वी सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण नेपाल में मौसम बदला है। उसका असर सुबह देखने को मिला। शुक्रवार से सोमवार के बीच हल्की बारिश की संभावना है और तेज हवा भी चलेगी। मौसम में बदलाव को लेकर किसान सतर्क हो जाएं और फसल के कटाई, मड़ाई का कार्य जल्द से जल्द पूरा कर लें और अनाज को सुरक्षित कर लें। नहीं तो उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन

मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। कई दिनों से तापमान बढ़ा है। अप्रैल माह में बसंत ऋतु में ही मई-जून की गर्मी पड़ रही है। दिन में निकलने पर झुलसा देने वाली धूप से दिक्कत हो रही है। बुधवार को पारा 39 डिग्री और रात का तापमान 21 डिग्री पहुंच जा रहा है। बृहस्पतिवार को सुबह अचानक मौसम बदल गया। नेपाल तक पश्चिमी विक्षोभ रहा, जिसका असर जिले में सुबह देखने को मिला। सुबह बादल घिर गए और हवा के बीच आसमान में बादल छा गए। हवा से कुछ क्षेत्रों में फसलों को नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पक कर तैयार फसल की बालियां व आम के बौर गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
आम और लीची के साथ गेहूं की फसल को क्षति : डॉ. अशोक सिंह
पडरौना। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के प्रभारी कृषि वैज्ञानिक डॉ. अशोक सिंह ने कहा कि किसान अपने गेहूं की फसल की कटाई जल्द से जल्द करके भंडारण कर लें। 15 अप्रैल तक मौसम खराब होने और धूप-छांव बने रहने की संभावना है। तेज हवा के चलते खेत में तैयार गेहूं की फसल को थोड़ा-बहुत नुकसान पहुंचा है। आम और लीची की फलियों को भी नुकसान पहुंचा है। इन दिनों बारिश के साथ ओले पड़ने की आशंका रहती है। बारिश से ग्रीष्म कालीन सब्जियों को कम नुकसान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed