फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Chances of rain in next 24 hours, will get relief from heat

Kushinagar News: 24 घंटे में बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत

Tue, 24 Jun 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 24 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Chances of rain in next 24 hours, will get relief from heat
पडरौना। शहर में सोमवार की सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद कुछ देर मौसम सुहाना रहा। दोपहर में तेज धूप ने फिर परेशान किया। हालांकि, बादलों की आवाजाही लगी रही। ग्रामीण अंचल में भी कई जगहों पर बूंदाबांदी तो कई जगह बारिश हुई। इससे किसान धान की रोपाई करने में जुट गए। आगामी 24 घंटे में जिले में हल्के बादल छाए रहने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन

जिले में पिछले एक सप्ताह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। सोमवार की सुबह आठ बजे हल्की हवा के साथ बूंदाबांदी होने लगी। शहर के आसपास के किसानों को लगा कि बारिश होगी तो धान की रोपाई कराने के लिए खेत की जोताई कराएंगे। हालांकि, कुछ ही देर बाद बूंदाबांदी थम गई और धूप-छांव का दौर दोपहर तक चला। धूप तेज होने से उमस भी बढ़ गई। हालांकि जिले के कुछ ग्रामीण इलाकों में सुबह झमाझम बारिश हुई तो वहां के किसान धान की रोपाई तेजी से कराई। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, सामान्य से एक डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। आगामी 24 घंटे में जिले में हल्के बादल छाए रहने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed