{"_id":"666e0f0b7ab63bca2e06d214","slug":"challan-for-23-vehicles-fine-of-rs-325-lakh-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-118319-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 23 वाहनों का चालान, 3.25 लाख लगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 23 वाहनों का चालान, 3.25 लाख लगा जुर्माना
Sun, 16 Jun 2024 03:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 16 Jun 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। एआरटीओ, खनन और पुलिस विभाग की तरफ से शनिवार को संयुक्त रूप से अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने 23 वाहनों को चालान कर 3.25 लाख रुपये जुर्माना लगाया।
एआरटीओ मोहम्मद अजीम ने बताया कि जिले में चले संयुक्त अभियान के तहत थाना विशनपुर में दो ओवरलोड वाहन, थाना तमकुही में एक ओवरलोड और थाना कसया में एक ओवरलोड वाहन को निरुद्ध किया गया। इन वाहनों पर खनिज अधिकारी ने भी कार्रवाई की है। इसी तरह बिहार बॉर्डर क्षेत्र में थाना तमकुहीराज, थाना विशनपुर और सलेमगढ़ टोल प्लाजा थाना कसया क्षेत्र में अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत वाहनों की फिटनेस समाप्त होने, बिना सीट बेल्ट और बिना इंश्योरेंस के मिले 23 वाहनों का चालान किया गया है। इसके अलावा टैक्स बकाया होने पर एक वाहन को थाने में निरुद्ध किया गया। इस अभियान के तहत परिवहन विभाग ने 3,25,000 रुपये जुर्माना भी किया है।