फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   chakravaat : 300 gaanvon mein doosare din bhee nahin bahaal huee bijalee

चक्रवात : 300 गांवों में दूसरे दिन भी नहीं बहाल हुई बिजली

Fri, 23 May 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 23 May 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
chakravaat : 300 gaanvon mein doosare din bhee nahin bahaal huee bijalee
पडरौना। जिले में बुधवार को आए चक्रवात के बाद ध्वस्त हुई बिजली सप्लाई धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगी है, लेकिन शहर के यूएन पीजी काॅलेज व डीएम आवास क्षेत्र सहित 300 गांवों में अभी भी बिजली गुल है। बारिश के बाद लोकल फाल्ट की समस्या भी बढ़ गई है। मुख्य शहर में आठ घंटे बाद शुरू हुई बिजली आपूर्ति के बाद हर आधे घंटे पर फाल्ट होने लगा। छावनी में 27 घंटे बाद बृहस्पतिवार को दोपहर करीब एक बजे बिजली आई। कुशीनगर जिले में बुधवार को आए चक्रवात के कारण पडरौना उपकेंद्र की मेन लाइन में फाल्ट आने से पूरे शहर समेत 300 गांवों की बिजली गुल हो गई थी। हालांकि बुधवार की शाम छह बजे तक शहर के अधिकांश हिस्सों की सप्लाई बहाल कर दी गई थी। लेकिन उदित नारायण पीजी कॉलेज के पास पेड़ गिरने से 11 केवी लाइन के तार व पोल टूट गए थे। पेड़ काटाने का काम अभी चल रहा था और 32 घंटे बाद भी इस क्षेत्र के करीब 250 घरों में सप्लाई अभी बहाल नहीं हो सकी थी। डीएम आवास क्षेत्र में पेड़ गिरने से पोल टूटने के कारण मरम्मत कार्य जारी होने से सप्लाई बहाल नहीं हो सकी थी। इसके अलावा इस उपकेंद्र से जुड़े करीब दर्जनों गांवों में अभी भी अंधेरा है।
विज्ञापन

रविंद्र नगर उपकेंद्र से जुड़े पडरौना के छावनी क्षेत्र में 27 घंटे बाद बृहस्पतिवार को दोपहर एक बजे सप्लाई बहाल हो सकी। जबकि डीएम आवास क्षेत्र में समाचार लिखे जाने तक 32 घंटे बाद भी बिजली नहीं आई थी। इस उपकेंद्र से जुड़े साखोपार फीडर और भटवलिया फीडर के 20 से ज्यादा गांवों में बिजली नसीब नहीं हुई है।
विज्ञापन

वहीं तेज आंधी-बारिश से कुबेरस्थान विद्युत वितरण केंद्र की 33 केवी मेन लाइन पर पेड़ गिरने व कई स्थानों पर विद्युत तार-पोल व अन्य विद्युत सामग्री क्षतिग्रस्त हुई होने से बुधवार सुबह 9:40 बजे बिजली गुल हो गई। सुबह 6:15 बजे मेन लाइन सप्लाई बहाल होते ही कुबेरस्थान समेत ज्यादातर क्षेत्र में सप्लाई बहाल हो गई, लेकिन दर्जनों गांवों में अभी भी अंधेरा है, मरम्मत कार्य जारी है। गिदहा चक बैरिया उपकेंद्र की बिजली सप्लाई अभी 32 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो सकी थी। इस कारण करीब 60 गांवों में अभी भी अंधेरा है। इस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खड्डा उपकेंद्र का 33 केवी मेन सप्लाई बुधवार को सायं 5:50 बजे सामान्य हो गई। इसके उपरांत 11 केवी खड्डा टाउन फिडर, फैक्ट्री फीडर व देहात फीडर की सप्लाई सामान्य हो गई। हालांकि कुछ ग्रामीण क्षेत्र में में मरम्मत कार्य होने से अभी वहां बिजली सप्लाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed