फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Chaitra Navratri from today, Devi temple decorated

Kushinagar News: चैत्र नवरात्र आज से, सज गए देवी मंदिर

Tue, 09 Apr 2024 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 09 Apr 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri from today, Devi temple decorated
पडरौना। मंगलवार से शुुरू हो रहे चैत्र नवरात्र को लेकर सभी देवी मंदिर सज गए हैं। सुबह से मंदिरों में जुटने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर पूजा, सुरक्षा से लेकर सभी प्रकार की तैयारी सोमवार की शाम तक पूरी कर ली गई। पूजा सामग्री बेचने वालों ने मंदिरों के आसपास दुकानें सजा ली हैं।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र की भांति वासंतिक नवरात्र में भी देवी मंदिर श्रद्धालुओं से गुलजार रकेंगे। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सभी मंदिरों में आयोजन समितियों की ओर से पूजा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। पडरौना नगर के प्राचीन दुर्गा मंदिर, बुढ़िया माता मंदिर, अंबे मंदिर, छावनी के दुर्गा मंदिर व हठी माता मंदिर, पडरौना से सटे बलुचहां के लखरांव मंदिर, खिरकिया माता मंदिर सहित आसपास के सभी देवी मंदिरों में आयोजन समिति के लोग पूरे दिन तैयारी में जुटे रहे।
विज्ञापन


कुबेरस्थान प्रतिनिधि के अनुसार, प्राचीन खह्नवार मंदिर पर श्रद्धालुओं की होने वाली भीड़ के मद्देनजर सोमवार की देर शाम तक सभी तैयारी पूरी कर ली गई। यहां मां दुर्गा का भव्य चौरा स्थापित है। माता की लेटी हुई इस मुद्रा की श्रद्धालु पूजा करते हैं और परिवार की सुख समृद्धि की कामना करते हैं। मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए जाने वाले महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है, ताकि वे अलग-अलग पंक्तियों से होकर पूजा कर सकें। यहां पूजा सामग्री और मिठाई सहित अन्य सामानों की दुकानें सज गई हैं। कुबेरस्थान के जल्पा देवी मंदिर में भी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार सेवरही क्षेत्र के सभी दुर्गा मंदिरों में मंगलवार से शुरू होकर नौ दिन तक चलने वाले चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। सोमवार को सभी दुर्गा मंदिरों में साफ सफाई, पथ प्रकाश, पेयजल सहित मंदिरों को सजाने का कार्य जारी रहा। मंगलवार को कलश स्थापना और दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजापाठ के साथ चैत्र नवरात्र शुभारंभ हो जाएगा।


क्षेत्र के गढ़ भवानी मंदिर दवनहा, वेलवा माता मंदिर आजाद नगर, बसईदेवी भवानी मंदिर जगदीश पुर, छतुवनिया माता मंदिर अवदान टोला, सोना भवानी मंदिर ठकरहा, मिल गेट भवानी मंदिर मालवीय नगर, अष्टभुजी माता मंदिर ब्रह्मपुर, बैराट माता मंदिर राजपुर, सिंह भवानी मंदिर पुरानी बाजार, पिंडी भवानी मंदिर जानकी नगर, जालपा माता मंदिर कत्तौरा, गुलेरिया माता मंदिर सुमही संतपट्टी आदि गांव के देवी मंदिरों में चैत्र रामनवमी की तैयारी पूरी कर ली गई है। सेवरही कस्बा के पुरानी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी पंडित नागेंद्र नाथ द्विवेदी ने बताया कि शक्ति की आराधना का त्योहार है। इसमें नौ दिन व्रत रखने, दुर्गा चालीसा व दुर्गा सप्तर्षि का पाठ करने से सारे मनोरथ पूर्ण हो जाते है और घर परिवार में सुख, शांति व समृद्धि आती है।

0
पूजा सामग्री की दर

नारियल - 25 से 35 रुपये तक
चुनरी - 10 से 100 रुपये तक
लाचिदाना - 10 से 100 रुपये पैकेज तक
अगरबत्ती - 5 से 30 रुपये पैकेट तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed