फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   chadarposhi and pray for happiness

मुफ्ती दरगाह पर चादर चढ़ाकर मांगी खुशहाली की दुआ

Thu, 02 Jan 2020 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
chadarposhi and pray for happiness
पडरौना-कठकुईंया मोड़ स्थित मुफ़्ती दरगाह पर चादर चढ़ाते लोग। - फोटो : KUSHINAGAR
मुफ्ती दरगाह पर चादर चढ़ाकर मांगी खुशहाली की दुआ
विज्ञापन

मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के जन्मदिन पर हुआ आयोजन
पडरौना। सदर विधायक व उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के 65वें जन्मदिन पर बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं व मंत्री समर्थकों ने केक काटकर खुशी मनाई। इसके अलावा कठकुइयां मोड़ स्थित दरगाह पर चादर चढ़ाकर मंत्री के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की।

पडरौना नगर के कन्नौजिया वार्ड स्थित कीरत सदन में अखिलेश्वर उर्फ पप्पू उपाध्याय की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने केक काटा। एक-दूसरे को केक खिलाकर खुशी मनाई व जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों में फल वितरण किया। इसके अलावा स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थकों ने बेंचू खान की अगुवाई में पडरौना-कठकुईंया मोड़ स्थित मुफ्ती शहीद मर्द शाह बाबा रहमतुल्लाह के दरगाह शरीफ पर चादर चढ़ाकर उनके लिए मन्नतें मांगी। दरगाह परिसर में भी केक काटा और गरीबों में कंबल वितरण किया गया। इस दौरान रौनक अली देहाती, शैलेश पासवान, राधाकृष्ण, नगर अध्यक्ष भाजपा प्रमोद साहा, मुन्ना सिंह, शिवम उपाध्याय, संतोष कुशवाहा, एजाज अंसारी, बब्लू प्रधान, जनार्दन मद्धेशिया, राजेंद्र मौर्य, सतीश शुक्ल, रामजीत चौहान, पप्पू सोनी, मुकेश पहलवान, सज्जन गुप्ता, हाजी इद्रीश अंसारी, डॉ. खुर्शेद आलम, अकबर शाह, शुभम वर्मा, अरमान खान, फरमान खान, मुस्तफा अंसारी, वसीम खां, नूरहसन खां, डॉ. मुज्जमिल अंसारी, विधायक प्रतिनिधि श्रीराम, एजाज खान, मुस्तफा अंसारी, वकील शाह, संजय गौतम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed