फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Certificates distributed among the beneficiaries of the schemes

Kushinagar News: योजनाओं के लाभार्थियों में प्रमाणपत्र वितरित

Fri, 29 Dec 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 29 Dec 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Certificates distributed among the beneficiaries of the schemes
सुकरौली के बिजईकाफ गांव में आयोजित संकल्प कार्यक्रम के तहत अन्नप्रासन कराते सांसद विजय दुबे,ब्ल
पडरौना। बृहस्पतिवार को जिले में जगह-जगह विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम हुए। इसमें गांव के लोगों को भाजपा सरकार की तरफ से संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

पकड़ियार बाजार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के ग्राम पंचायत मड़ार विंदवलिया में बृहस्पतिवार को आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने आवास समेत अन्य सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों में प्रमाण पत्र वितरित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में प्रत्येक वर्ग का विकास हो रहा है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार महिला सशक्तिकरण को लेकर कटिबद्ध हैं। युवाओं व किसानों के साथ गरीब वर्ग के उत्थान करने के लिए कई योजनाएं चलाकर लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने पीएम आवास की लाभार्थी उमेश प्रसाद व उषा देवी को आवास की चाभी के साथ प्रमाणपत्र व किसान सम्मान निधि के सुदामा, विरेन्द्र, मदन, ओमप्रकाश, रामजीत को प्रमाण पत्र दिया। कार्यक्रम को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव, ग्राम प्रधान रविन्द्र यादव आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

इस दौरान सुप्रियम मालवीय, वासुदेव तिवारी, डॉ. रविंद्र कुमार, हरगोविंद रौनियार, रामअधार राजभर, शैलेश दूबे, डाॅ. धर्मप्रकाश चौधरी, तुफानी प्रसाद, ऋकेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुकरौली प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के पिपरही और विजयकाफ गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि मोदी सरकार समाज में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों के मुकाबले सुनिश्चित करने का कार्य कर रही है। भारत संकल्प विकसित यात्रा के माध्यम से सभी योजना का लाभ समाज के उन लोगों को दिलाने कार्य कर रही है, जो अभी तक इस योजना से वंचित रह गए है। कार्यक्रम को पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, रबिश सिंह सैंथवार आदि ने सबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन एडीओ एजी प्रवीण ओझा ने किया। अंत में ग्राम प्रधान सुनीता देवी ने सभी के प्रति आभार जताया।
इस दौरान ब्लाॅक प्रमुख रंजना पासवान, बीडीओ सुप्रिया, ज्ञान विक्रम सिंह, सत्यकाम पंडेय, निखिल उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के ग्राम सभा सुमही संग्राम में बृहस्पतिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन हुआ। इसमें पीएम किसान सम्मान के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक अजय तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार सभी वर्गों के हित में कार्य कर रही है। उन्होंने किसान सम्मान निधि, मत्स्य योजना, उज्जवला, प्रधानमंत्री आवास, बिजली, हर घर नल आदि योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम को एडीओ पंचायत मैनेजर सिंह, ग्राम प्रधान प्रेमप्रकाश कुशवाहा, आपूर्ति निरीक्षक राजेंद्र सिंह आदि ने संबोधित किया। इस दौरान हिमांशु जायसवाल, आदित्य वर्मा, जगरनाथ यादव, मनीष तिवारी, विजय चौहान, अंजनी तिवारी, रामनरेश मिश्र आदि मौजूद रहे।

समउर बाजार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के परसौनी खर्दु स्थित पंचायत भवन परिसर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम हुआ। इसमें तकुहीराज विधायक असीम कुमार ने लोगों को सरकारी योजनाों की जानकारी दी।

इस दौरान जिला प्रोविजन अधिकारी विजय कुमार, खाद्य व रसद आपूर्ति निरीक्षक रविंद्र सिंह, अतुल श्रीवास्तव, दीपक सिंह, प्रदीप राय, आलमगीर खान, कृपाशंकर सिंह, बलराम लाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed