{"_id":"5fad2a298ebc3e9bc104a35f","slug":"certificate-distributed-among-trainees-kushinagar-news-gkp3729873121","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण का मिला प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण का मिला प्रमाणपत्र
विज्ञापन

जौरा बाजार। क्षेत्र के नोनिया पट्टी गांव में राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र गोरखपुर की तरफ से चल रहे तीन दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। इसमें प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण में मिली जानकारी को जीवन में उतारने की सीख दी गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर से युवाओं को सीखने का अवसर मिलता है। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बेहतरीन उपाय हो सकते हैं। इसलिए इस तरह के प्रशिक्षण शिविर प्रत्येक गांव में आयोजित होने चाहिए। डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने प्रशिक्षुओं में प्रमाणपत्र का वितरण किया। समापन कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने किया।
इस दौरान प्रशिक्षण प्रभारी वीरेंद्र प्रसाद, विषय विशेषज्ञ धरीक्षण शर्मा, अरविंद सिंह, धरीक्षन कुशवाहा, मुन्ना यादव, जयकृष्ण, संदीप, मंजीत तिवारी, महंत, मोहन कुशवाहा, रामनरेश, मितेश, संतोष आदि मौजूद रहे।