फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   CEO of Jetwings Airlines took stock of the airport

Kushinagar News: जेटविंग्स एयरलाइंस के सीईओ ने लिया एयरपोर्ट का जायजा

Mon, 29 Apr 2024 04:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 29 Apr 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
CEO of Jetwings Airlines took stock of the airport
कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे जेटविंग्स एयरलाइंस के सीईओ और एयरपोर्ट के अधिकारी। 
कसया। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर से घरेलू उड़ान शुरू होने की उम्मनीद जग गई है। जेटविंग्स एयरलाइंस के अधिकारियों ने रविवार को एयरपोर्ट का जायजा लिया। स्पाइस जेट के मार्च से उड़ान बंद कर देने के बाद हवाई यात्रा करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब यहां से जेटविंग्स एयरलाइंस रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश सहित प्रमुख शहरों को हवाई सेवा से जोड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

कुशीनगर एयरपोर्ट से भी घरेलू उड़ान भरने काे लेकर एयरलाइंस के एमडी संजय आदित्य सिंह व अंकुर ने एयरपोर्ट की सुरक्षा एवं इंफ्रास्ट्रक्चर संबंधी पार्किंग, लेआउट, रनवे, ऑफिस, टिकट कांउटर सहित आदि की जानकारी हासिल की। इसमें जेटविंग्स एयरवेज को यहां से उड़ान भरने के लिए सभी मानक करीब-करीब पर्याप्त मिले। सेवा देने के लिए कितने मैनपावर की आवश्यकता है। इन सबका रिपोर्ट बनाकर मिनिस्ट्री को सौपेंगे। उसके अनुमति मिलने के बाद ही यहां से गया, आगरा, कानपुर, बरेली के लिए बंबाडियर क्यू 4100 विमान उड़ान शुरू कर देंगे। इसमें करीब दो महीने का समय लग सकता है। इस संबंध में एयरपोर्ट डायरेक्टर राजेंद्र प्रसाद लंका ने बताया कि जेटविंग्स कंपनी के सीईओ संजय आदित्य सिंह और अंकुर ने एयरपोर्ट के इंस्फ्रास्ट्रक्चर को देखा है। मिनिस्ट्री से अप्रुवल मिलने के बाद यहां से बंबाडियर विमान सेवा देगें। इस दौरान राजीव श्रीवास्तव, प्रदीप, पीयूष चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed