फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   central lab soon in hata chc

Kushinagar News: हाटा सीएचसी में जल्द मिलेगी सेंट्रल लैब की सुविधा

Thu, 31 Aug 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 31 Aug 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
central lab soon in hata chc
दो सौ से अधिक जांचें होंगी, मरीजों को निजी लैब का नहीं लगाना होगा चक्कर
विज्ञापन

मामूली सरकारी दर पर मिलेगी होगी जांच

संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा में जल्द ही सेंट्रल लैब की सुविधा मिलेगी। इसके लिए भवन बनाने का कार्य शुरू हो चुका है। इस लैब के बनने के बाद मामूली सरकारी दर पर मरीजों को जांच की सुविधा मिलने लगेगी। बताया जा रहा है कि एक ही छत के नीचे दो सौ तरह की जांच की सुविधा होगी।
हाटा में सरकारी अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों को कुछ दिनों बाद निजी लैब पर जांच कराने नहीं जाना पड़ेगा। क्योंकि हाटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में ही सेंट्रल लैब की सुविधा मिलने वाली है। इस लैब के बन जाने के बाद उन सभी रोगों की जांच की सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि यह लैब पीपीपी माॅडल पर संचालित होगा। इसमें आधुनिक मशीनें लगेंगी। हालांकि, जांच के लिए मरीजों को कुछ पैसे का भुगतान भी करना पड़ेगा, लेकिन वह निजी लैब से काफी कम होगा। इस लैब के भवन को बनाने का टेंडर हो चुका है। कार्यदायी संस्था ने नींव की खुदाई भी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि कुछ महीनों में भवन बनने के बाद लैब का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में हाटा सीएचसी के प्रभारी डॉ. अमित गुप्ता ने बताया कि सेंट्रल लैब बन जाने से मरीजों को काफी लाभ होगा और इलाज में सहूलियत मिलेगी। भवन के लिए नींव निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। उम्मीद है कि भवन बनने के बाद जल्द ही लैब भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed