फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Census preparations gain momentum, two-day training begins

Kushinagar News: जनगणना की तैयारियों में तेजी, दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

Fri, 13 Mar 2026 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 13 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Census preparations gain momentum, two-day training begins
पडरौना। जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर जिले में अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया है। पुलिस लाइन स्थित कंप्यूटर कक्ष में आयोजित प्रशिक्षण में ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों के चार्ज अधिकारियों को जनगणना से जुड़ी प्रक्रियाओं और जिम्मेदारियों की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के पहले दिन अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा ने अधिकारियों को जनगणना की प्रक्रिया, महत्व और दायित्वों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि जनगणना देश के समग्र विकास और योजनाओं के निर्माण की आधारशिला है, इसलिए इसे पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाना जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में जनगणना के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और सूचनाओं की गोपनीयता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि जनगणना कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बताया गया कि जनगणना दो चरणों में कराई जाएगी। पहले चरण में 22 मई से 20 जून 2026 तक मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले 7 मई से 21 मई 2026 तक आम नागरिकों को स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार का विवरण स्वयं दर्ज करने की सुविधा दी जाएगी। दूसरे चरण में 9 फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक जनसंख्या गणना कराई जाएगी।
प्रशिक्षण के दौरान जनगणना निदेशालय द्वारा नामित जिला प्रभारी अधिकारियों ने प्रतिभागियों को तकनीकी प्रक्रियाओं की जानकारी दी। सीएमएमएस पोर्टल, हाउस लिस्टिंग ऑफिसर (एचएलओ) के गठन, डेटा संकलन और रिपोर्टिंग प्रणाली पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। राज्य स्तर पर प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनरों ने भी विभिन्न सत्रों में जनगणना की कार्यप्रणाली और जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में जिले के सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, जिला विकास अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशिक्षण में जनगणना कार्य को पारदर्शी, व्यवस्थित और समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश भी दिए गए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed