फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Celebrated Valmiki Jayanti by singing Sunderkand and Bhajan Kirtan.

Kushinagar News: सुंदरकांड और भजन कीर्तन कर मनाई वाल्मीकि जयंती

Fri, 18 Oct 2024 04:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 18 Oct 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Celebrated Valmiki Jayanti by singing Sunderkand and Bhajan Kirtan.
पडरौना। नगर के जलकल भवन स्थित हनुमान मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई। वाल्मीकि रामायण का पाठ, सुंदरकांड और भजन कीर्तन कर आरती हुई। इसके पूर्व महर्षि वाल्मीकि के जीवनों पर चर्चा कर उनके बताए रास्ते चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

चेयरमैन विनय जायसवाल ने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने रामायण की रचना कर भगवान श्रीराम को लोगों के घर तक पहुंचाने का काम किया था। भाजपा सरकार ने वाल्मीकि समुदाय के लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है। भगवान वाल्मीकि ने लोगों को सत्यमार्ग पर चलने का संदेश दिया था। इसके बाद मौजूद लोगों में प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल, ईओ संतराम सरोज, सभासद भोली जायसवाल, संतोष मद्धेशिया, सौरभ सिंह, रामाश्रय गौतम, रवि सिंह, महेंद्र चौधरी, राजकुमार यादव, मुकुल श्रीवास्तव, आलोक विश्वकर्मा, अमित तिवारी, ब्रजेश शर्मा, अरुण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उदित नारायण इंटर कॉलेज सभागार में बृहस्पतिवार को महर्षि वाल्मीकि जयंति मनाई गई। प्रधानाचार्य अरविंद सिंह ने कहा कि सनातन धर्म समाज के सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने का कार्य करता है। विश्व का कल्याण और प्राणियों में सद्भावना का भाव रखता है। महर्षि वाल्मीकि ने इस अवधारणा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया था। इसके बाद शिक्षकों ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्पार्चन कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
इस दौरान अजय कुमार सिंह, राजीव यादव, विशाल राव, मृगेंद्र राव, चंद्रशेखर दीक्षित, अंकित मिश्र, रमेश कुमार, अभिषेक भारती, बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
नगर के कॉलेज रोड किनारे बसे बाल्मीकि समाज के लोगों के बीच वाल्मीकि जयंती मनाई गई। वहां साफ-सफाई कर वाल्मीकि समाज के लोगों में सर्फ़, साबुन और मिठाई आदि वितरित की गई।

भाजपा नेता पप्पू पांडेय ने कहा कि बाल्मीकि समाज की रक्षा करना ही हमारा धर्म है। अंदर किसी भी कुरीतियों को पनपने न दें।
इस दौरान मनोज कुमार गोंड, भीखु, बहारन, सरोज, सुनैना, भगनी, रामबिलास, सोहन, ब्रह्मा, परमा प्रसाद, कैलाश, झगरु, मैनेजर, गोरख, जय प्रकाश, झापस, मुन्ना, सिम्पू देवी, पिंकी देवी, रीता देवी, मंजू देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed