फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Celebrated the 40th foundation day of Mahila Congress

Kushinagar News: महिला कांग्रेस का 40 वां स्थापना दिवस मनाया

Mon, 16 Sep 2024 04:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 16 Sep 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Celebrated the 40th foundation day of Mahila Congress
कसया। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का 40वां स्थापना दिवस रविवार को वीर अब्दुल हमीद नगर (भलुही मदारी पट्टी) स्थित आंबेडकर पार्क में मनाया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि महिला कांग्रेस की स्थापना का उद्देश्य हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना है।
विज्ञापन

कर्यक्रम का शुभारंभ डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण से किया गया। मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषिकेश मिश्रा ने कहा कि महिला सशक्तीकरण व उनके राजनीतिक, आर्थिक व सामाजिक विकास के दृष्टिकोण से महिला कांग्रेस की स्थापना की गई थी। विशिष्ट अतिथि प्रतिमा बौद्ध ने कही कि देश में महिला सशक्तीकरण के लिए कांग्रेस ने ही योजनाएं बनाई और देश में महिलाओं के लिए लागू की।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस महिला उत्थान सेवा समिति की अध्यक्ष वृंदा प्रजापति ने की। कार्यक्रम को वरिष्ठ कांग्रेसी एवं एडवोकेट पंचानंद मिश्रा ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के इतिहास पर प्रकाश डाला। ओमप्रकाश तिवारी, एडवोकेट जितेंद्र पटेल,राधा किशुन शर्मा ने भी संबोधित किया। संचालन नगर अध्यक्ष सीमा भारती ने किया। इस दौरान सीमा गुप्ता, माया पासवान, रिंकू देवी, संगीता प्रजापति, गेनी देवी, प्रमिला, दौलत देवी, रीना प्रजापति, प्रेमशिला जायसवाल, मीना देवी, लक्ष्मी देवी, सुनीता, सपना गौतम, अंगीरा देवी, किरन प्रजापति, सरोज देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed