फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   celebrated holi today

विधि-विधान से हुआ होलिका दहन, आज मनेगी होली

Fri, 18 Mar 2022 09:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 09:12 PM IST
विज्ञापन
celebrated holi today
विधि-विधान से हुआ होलिका दहन, आज मनेगी होली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। बृहस्पतिवार देर शाम शुभ मुहूर्त में विधि विधान से विभिन्न स्थानों पर होलिका दहन हुआ। महिलाओं ने रोली, बताशे, साबुत मूंग, साबुत हल्दी, फूल, कच्चा सूत, गुलाल, मीठे पकवान से होलिका का पूजन किया। इसके बाद होलिका में गेहूं और चने की बालियां भुनकर होली की शुभकामनाएं देने का सिलसिला शुरू हुआ। शुक्रवार की सुबह से ही महिलाओं ने घर में पकवान बनाया।

शहर के सुभाष चौक, तिलक चौक, बेलवा चुंगी, जटहांरोड, बावली चौक, पिंजरापोल गौशाला आदि स्थानों पर होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। होलिका दहन रात करीब एक बजे से सुबह चार बजे तक चला। जिले में इस बार दो दिन होली मनाई जा रही है। जिले के कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को होली मनाई जा रही है। पडरौना समेत आस-पास के इलाकों में शनिवार को होली मनाई जाएगी। इस बार होली पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं, जिनमें वृद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और ध्रुव योग मुख्य रूप से है। मान्यता है कि दहन से पहले होलिका की पूजा शुभ फलदायी होती है। इससे दोष भी दूर होते हैं। होलिका की अग्नि में भुने गए गेहूं के दाने दूसरों को देने से आपसी प्रेम बढ़ता है और रिश्तों में मजबूती आती है। बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे से शुक्रवार भोर करीब चार बजे तक जिले के अलग-अलग स्थानों पर होलिका दहन किया गया है। इस दौरान पहुंचे लोगों ने परंपरागत होली के गीत गाए और विधि-विधान से होलिका की पूजा कर होलिका दहन किया। शुक्रवार को महिलाएं सुबह जल्दी से घर का कार्य निपटाकर होली के त्योहार के लिए गुझियां समेत अन्य पकवान बनाने में जुट गईं। इसके अलावा शुक्रवार सुबह से ही शहर की मिठाई की दुकानों पर लोग गुझिया, रसगुल्ला, चंद्रकला समेत अन्य मिठाइयों की खरीदारी करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed