फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Celebrate the festival in a peaceful atmosphere: SP

शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं त्योहार : एसपी

Fri, 21 Oct 2022 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Celebrate the festival in a peaceful atmosphere: SP
फाजिलनगर में रूट मार्च का जायजा लेते एसपी धवल जायसवाल। - फोटो : KUSHINAGAR
शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं त्योहार : एसपी
विज्ञापन

फाजिलनगर कस्बे में एसपी की अगुवाई में पुलिस ने किया रूट मार्च
पडरौना/पटहेरवा। थाना क्षेत्र के फाजिलनगर कस्बे में शुक्रवार को एसपी की अगुवाई में पटहेरवा पुलिस ने रूट मार्च किया। पुलिस ने लोगों से धन तेरस, दिवाली, गोवर्धन पूजा और छठ पूजा पर प्रेम और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर एसपी धवल जायसवाल ने कहा कि किसी तरह की गड़बड़ी करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। त्योहार का माहौल खराब करने वालों को कतई नहीं बख्शा जाएगा।
एसपी जायसवाल ने कहा कि त्योहार आपसी संबंधों को मजबूती प्रदान करते हैं। इसलिए लोगों को सभी त्योहार आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल में मनाना चाहिए। उन्होंने चेताया कि किसी भी परिस्थिति में समाज में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध है। इसलिए शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद उन्होंने मुख्य बाजार, कॉलेज रोड आदि का भ्रमण किया। एसपी ने बताया कि जिले भर में पुलिस सक्रिय रहेगी।
विज्ञापन

धनतेरस को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। पूरे जिले में पुलिस फोर्स भ्रमणशील रहकर गतिविधियों पर नजर रखेगी। इस दौरान तमकुहीराज सीओ जितेंद्र कालरा, पटहेरवा एसओ अखिलेश कुमार सिंह, अरविंद यादव, चौकी प्रभारी राकेश कुमार यादव, एसआई नंदलाल यादव, विवेक तिवारी, शशांक राय, संतोज कुमार यादव और देशराज सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed