{"_id":"67bcbe4bb3191199ab06e597","slug":"celebrate-festivals-with-mutual-harmony-do-not-pay-attention-to-rumors-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-132745-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आपसी सौहार्द के साथ मनाएं त्योहार, अफवाहों पर न दें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आपसी सौहार्द के साथ मनाएं त्योहार, अफवाहों पर न दें ध्यान
Tue, 25 Feb 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। आगामी त्योहारों को लेकर सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में शांति कमेटी की बैठक हुई। महाशिवरात्रि, रमजान, होलिका, होली व ईद-उल-फितर आपसी सौहार्द के साथ मनाए जाने की अपील की। कहा कि करते हुए त्योहारों में पूर्व में हुए विवादित स्थलों पर नजर रखने तथा रिहर्सल करने के मातहतों को निर्देश दिए। अधिकारियों ने दो टूक में कहा कि परंपरागत तरीके से ही त्योहार मनाया जाए, किसी तरह की कोई नई परंपरा की शुरूआत न की जाए, अगर ऐसा किसी ने करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने कहा कि शासन की प्राथमिकता और सुप्रीमकोर्ट का निर्देश है कि लाउडस्पीकर, डीजे का आवाज सीमित रखे। कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो। इसके लिए आयोजकों के साथ थाने स्तर पर बैठकर भी की जाए। कार्यक्रम बड़ा है तो बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरा लगाई जाए। नगर निकायों में लाइट और साफ-सफाई की व्यवस्था की जाए। पब्लिक टाॅयलेट नहीं होने पर अस्थाई टाॅयलेट की व्यवस्था सभी ईओ अपने निकाय व नगर पालिका क्षेत्रों में करेंगे।
एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि त्योहारों पर होने वाले विवादों के क्रम में पूर्व से चली आ रही आपसी विवाद भी आने वाले त्योहार पर भी बात बढ़ सकती है। ऐसे विवादों का पता कर सुलह-समझौता कराने का प्रयास करें। किसी भी तरह का आपत्तिजनक पोस्ट न करें और नारे न लगाएं। सभी कर्मचारी त्योहार को लेकर अलर्ट मोड में रहे। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। महाशिवरात्रि से होलिका दहन, होली एवं रमजान, ईद तक जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देश दिए गए। सीओ, थानाध्यक्षों समेत सभी पुलिस विभाग के अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी व लगन के साथ करने का निर्देश दिया। त्योहार रजिस्टर का अध्ययन कर, कार्यक्रमों के लिए पूर्व से प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम न्यायिक प्रेम कुमार राय, एएसपी रितेश कुमार सिंह, पीडी जगदीश त्रिपाठी सभी एसडीएम और सीओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
मिलावटी खाद्य पदार्थों की करें जांच
पडरौना। डीएम विशाल भारद्वाज ने बैठक में कहा कि त्योहारों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाकर खाद्य विभाग की टीम जांच करें। इसमें किसी तरह की कोई लापरवाही न हो। इसके अलावा बिजली निगम के अधिकारियों को बिजली कटौती पर रोक लगाने और फॉल्ट या तकनीकी दिक्कत होने पर जल्द से जल्द इसे ठीक कराने का निर्देश दिए।