{"_id":"5e10d1548ebc3e87e200ffff","slug":"cdo-kushinagar-break-salary-of-employees-found-absent-kushinagar-news-gkp3359407114","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में अनुपस्थित एपीओ, सचिव और टीए का सीडीओ ने वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में अनुपस्थित एपीओ, सचिव और टीए का सीडीओ ने वेतन रोका
सोहनपुर गांव में मनरेगा से हुए कार्यों का निरीक्षण करते सीडीओ।
- फोटो : KUSHINAGAR
Link Copied
निरीक्षण में अनुपस्थित एपीओ, सचिव और टीए का सीडीओ ने वेतन रोका
विज्ञापन
जटहां बाजार। विशुनपुरा ब्लॉक के कुरमौल उर्फ सोहनपुर गांव में मनरेगा से हुए विकास कार्यों का सीडीओ ने शनिवार की दोपहर बाद निरीक्षण किया। इस दौरान एपीओ मनरेगा, ग्राम पंचायत सचिव और तकनीकी सहायक के अनुपस्थित रहने के कारण उनका वेतन रोकते हुए तीन दिन के भीतर जवाब मांगा।
सीडीओ आनंद कुमार सबसे पहले ब्लॉक मुख्यालय पहुचे, यहां से बीडीओ आनंद प्रकाश और एडीओ आईएसबी श्याम मुरली मनोहर मिश्र व एपीओ अमित गुप्ता के साथ कुरमौल उर्फ सोहनपुर गांव में मनरेगा योजना से हुए कार्यों का निरीक्षण किया। गांव में मनरेगा योजना से बने ओमप्रकाश के बकरी शेड को देखा। शेड का प्लास्टर नहीं हुआ था, जिसको पूर्ण कराने का निर्देश दिया। जूनियर विद्यालय के बाउंड्रीवाल की जांच के दौरान गेट को शीघ्र लगवाने का निर्देश दिया। गांव में सुदर्शन के खेत से मोहर्रम के खेत तक 500 मीटर हुए चकरोड भराई को देखा। चकरोड पर कुछ लोगों ने गन्ने का पत्ता, खर पतवार रखकर अतिक्रमण किया था, जिस पर नाराजगी जताते हुए तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। निरीक्षण की सूचना के बाद भी मौके से अनुपस्थित रहे एपीओ अरविंद कुशवाहा, सचिव रिजवाना और तकनीकी सहायक अनुराग पाठक का वेतन रोकते हुए तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।