{"_id":"6ae8f6210b21563a12031350","slug":"cctv-footage-reveals-cattle-theft-sadre-alam-arrested-following-an-encounter-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-171517-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सीसीटीवी फुटेज से खुला गोवंश चोरी का राज, मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया सदरे आलम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सीसीटीवी फुटेज से खुला गोवंश चोरी का राज, मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया सदरे आलम
विज्ञापन
दरवाजे से गोवंश चुराकर बिहार के माधोपुर में बेचता था सदरे आलम
पिकअप की जगह बोलेरो से करने लगा तस्करी, सात किलोमीटर पीछा करने के बाद पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा
पडरौना। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के वीर अब्दुल हमीद नगर, हरिहर छपरा निवासी सदरे आलम उर्फ छोटू पुलिस को चकमा देकर गोवंश की तस्करी करता था। पशुपालकों के दरवाजे से गोवंश चोरी कर उन्हें बिहार के गोपालगंज जिले के माधोपुर में बेचता था। सीसीटीवी फुटेज में चोरी की घटना कैद होने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।
एक दिन पहले पडरौना कोतवाली क्षेत्र में गोवंश चोरी करते हुए आरोपियों की गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थीं। रविवार रात स्वाट टीम ने बोलेरो सवार तस्करों का करीब सात किलोमीटर तक पीछा किया। रगड़गंज बैरियर तोड़कर आरोपी भाग निकले। इसके बाद रामकोला क्षेत्र के धर्मसमधा मंदिर के पास पुलिस ने घेराबंदी की तो मुठभेड़ हो गई। इसमें सदरे आलम और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया।
सदरे आलम इससे पहले भी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस का शिकंजा कसने के बाद उसने पशुओं की ढुलाई के लिए पिकअप की जगह बोलेरो का इस्तेमाल शुरू कर दिया था। पुलिस की ओर से रात में पिकअप वाहनों की जांच किए जाने के कारण उसने यह तरीका अपनाया। बस्ती से खरीदी गई बोलेरो से वह पशुपालकों के दरवाजे से गोवंश चोरी कर बिहार के माधोपुर ले जाता था और वहां बेच देता था।
विज्ञापन
एसपी सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि सदरे आलम का नेटवर्क बिहार तक फैला है। स्वाट टीम प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में टीम ने पीछा नहीं किया होता तो आरोपी भागने में सफल हो सकते थे। वहीं, सीसीटीवी फुटेज में गोवंश चोरी की घटना कैद नहीं हुई होती तो आरोपियों तक पहुंचना मुश्किल हो सकता था।