Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Luxury buses on the highway will be inspected; a fine will be imposed if they are found carrying more passengers than their permitted capacity.

Kushinagar News: हाईवे पर लग्जरी बसों की होगी जांच क्षमता से अधिक सवारी मिलने पर कटेगा चालान

Thu, 12 Nov 2026 12:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Luxury buses on the highway will be inspected; a fine will be imposed if they are found carrying more passengers than their permitted capacity.
पडरौना। छठ पर्व पर दूसरे शहरों से घर लौटने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ ही निजी लग्जरी बसों में भी भीड़ बढ़ गई है। इसे देखते हुए परिवहन विभाग ने हाईवे से गुजरने वाली बसों की जांच कराने की तैयारी की है।
विज्ञापन

इस दौरान क्षमता से अधिक सवारी बैठाने और छत पर सामान लादने वाले बस संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
छठ पर्व पर दिल्ली, लखनऊ, गोरखपुर समेत अन्य शहरों से बड़ी संख्या में लोग घर लौट रहे हैं। ट्रेनों और रोडवेज बसों में भीड़ के चलते कई यात्री निजी लग्जरी बसों से सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन

यात्रियों की बढ़ती संख्या का फायदा उठाकर कुछ बस संचालक निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बैठा रहे हैं। इसके अलावा बसों की छत पर भी सामान लादा जा रहा है। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही यातायात नियमों के उल्लंघन के कारण कई गंभीर हादसों के मामले सामने आ चुके हैं। इसे देखते हुए परिवहन विभाग की जांच टीम बसों की निर्धारित क्षमता, यात्रियों की संख्या और सामान रखने की व्यवस्था की जांच करेगी। नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित बस संचालकों के खिलाफ चालान समेत अन्य कार्रवाई की जाएगी।

एआरटीओ डॉ. दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि बस संचालकों की लापरवाही यात्रियों की जान जोखिम में डाल सकती है। त्योहार पर घर लौटने वाले लोग सुरक्षित यात्रा कर सकें, इसके लिए जांच टीम गठित कर दी गई है। क्षमता से अधिक सवारी बैठाने और निर्धारित नियमों के विरुद्ध सामान ढोने वाली बसों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed