फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   CC road and drain will be built in Veer Abdul Hameed Nagar

Kushinagar News: वीर अब्दुल हमीद नगर में बनेगी सीसी सड़क व नाली

Tue, 05 Aug 2025 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 05 Aug 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
CC road and drain will be built in Veer Abdul Hameed Nagar
कसया। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर 12 वीर अब्दुल हमीद नगर भलूही मदारी पट्टी में वार्डवासियों के बेहतर सुविधा के लिए 39 लाख रुपये खर्च करके सीसी रोड और नाली का निर्माण कराया जाएगा। लोगों को आवागमन व जलनिकासी की सुविधा बढे़गी। इस मोहल्ले में लोग काफी दिनों से जल निकासी के लिए नली और आवागमन के लिए सीसी रोड की मांग कर रहे थे। नगरपालिका इस मुहल्ले के लोगों की जनसुविधाओं के लिए योजना बनाकर टेंडर प्रक्रिया की गई। जिससे लोगों को बरसात के समय में भी दिक्कतों का सामना न करना पड़े। वार्ड के रामकोला रोड से निकलकर राम आशीष तिवारी के घर तक सीसी मार्ग और आरसीसी नाली का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसमें करीब 39 लाख रुपए खर्च करने की योजना बनाई गई हैं। मार्ग और नाली निर्माण होने से वार्डवासियों को आवागमन में सुविधा व जल निकासी की समस्या का आसानी से समाधान हो सकेगा। नई बस्ती होने की वजह से इस मुहल्ले में चौड़ी सड़क और नाली की समस्या रहती थी। इससे लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रहीं थी। अब इस समस्या से लोगों को निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed