फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   CC road and drain to be constructed in Mathauli at a cost of 1.09 crore.

Kushinagar News: मथौली में 1.09 करोड़ से बनेगी सीसी सड़क और नाली

Mon, 13 Jul 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 13 Jul 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
CC road and drain to be constructed in Mathauli at a cost of 1.09 crore.
मथौली। नगर पंचायत के वार्ड नंबर-8 इंदिरा नगर में लंबे समय से जर्जर सड़क और जल भराव की समस्या से जूझ रहे लोगों को जल्द राहत मिलेगी। शासन ने करीब 1.09 करोड़ रुपये की लागत से सीसी सड़क और नाली निर्माण की मंजूरी दे दी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

योजना के तहत करीब 200 मीटर लंबी सीसी सड़क और भूमिगत नाली का निर्माण होगा। वर्तमान में इस मार्ग पर बनी इंटरलॉकिंग सड़क जगह-जगह टूट चुकी है।
हल्की बारिश में भी सड़क पर जलभराव हो जाता है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। वार्ड की सभासद पवित्री देवी ने बताया कि सड़क और जल निकासी की समस्या को देखते हुए इसे नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में प्रमुखता से उठाया गया था।
विज्ञापन

बोर्ड की स्वीकृति के बाद प्रस्ताव शासन को भेजा गया, जहां से अब इसके लिए बजट स्वीकृत हो गया है। सभासद प्रतिनिधि मोहन साहनी ने कहा कि सीसी सड़क और भूमिगत नाली बनने से लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही घरों का गंदा पानी फैलने के बजाय नाली के माध्यम से उचित स्थान तक पहुंचेगा, जिससे जलभराव की समस्या भी समाप्त होगी। सड़क निर्माण की स्वीकृति की जानकारी मिलते ही वार्ड वासियों में खुशी का माहौल है। इसको लेकर अभय सिंह, मारकंडेय सिंह, संजय यादव, विनोद सिंह, दिलीप कनौजिया, शैलेंद्र सिंह, मुमताज आलम, प्रमोद सिंह, कमलेश यादव, मुकेश चौधरी, नरसिंह सिंह, राजवंत साहनी, रामअचल साहनी, मोहन साहनी सहित कई लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में ईओ सर्वेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पारित होने के बाद शासन को भेजा गया था। अब स्वीकृति मिलने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा, ताकि स्थानीय लोगों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed