फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   caught fire due to electric wire break

बिजली का तार टूटने से लगी आग

Tue, 14 Apr 2020 09:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 09:58 PM IST
विज्ञापन
caught fire due to electric wire break
मथौली बाजार के सिवान में बिजली का तार टूटने से खेत में लगी आग को बुझाते लोग। - फोटो : KUSHINAGAR
बिजली का तार टूटने से लगी आग
विज्ञापन

मथौली बाजार। स्थानीय बाजार के मुरलीधर भागवत महाविद्यालय के पास बिजली का तार टूट कर गिरने से सोमवार की शाम एक गेहूं के खेत में आग लग गई। गनीमत रही कि खेत में गेहूं कटाई हो गई थी।
सोमवार की देर शाम बिजली का तार टूट कर खेत में गिर गया। गनीमत रहा कि गेहूं कटाई हो गई थी। उसका खुटहन जलते देख लोगों ने बिजली आपूर्ति कटवाई और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे आकाश सिंह, विजय साहनी, अनिल यादव, राजीव यादव, प्रिंस मद्धेशिया, पवन कुमार आदि पुलिस कर्मियों ने बगल के खेत में कार्य कर रहे लोगों ने मौके पर पहुंच कर आग बुझा दी।
विज्ञापन

आग लगने से गेहूं की फसल राख
लक्ष्मीगंज। खोटही गांव के फकिरा छपरा टोले के सरेह में सोमवार शाम गेहूं की मड़ाई करते समय थ्रेसर से निकली चिंगारी से खेत में आग लग गई। इससे किसान का करीब 20 डिस्मिल गेहूं जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस गांव के सरेह में गेहूं की मड़ाई के दौरान थ्रेसर से निकली आग की चिंगारी उड़कर सिद्दू प्रसाद के गेहूं की फसल में गिरी गई, जिससे खेत में आग पकड़ ली। सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल मुकुट बिहारी ने क्षति का आकलन कर तहसील प्रशासन को रिपोर्ट भेजी है।
झोपड़ी में लगी आग
खड्डा। क्षेत्र के भजन छपरा गांव में मंगलवार की दोपहर में किसी वजह से एक झोपड़ी में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने लोगों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया।
इस गांव के भरत यादव के घोठे में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। अभी लोग कुछ समझ पाते तब तक झोपड़ी जलकर नष्ट हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड पुलिस ने गांव के लोगों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया गया।

आग से तीन दुकानें जलीं
गोड़रिया। क्षेत्र के दुबौली बाजार चाय बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर के रिसाव से आग लग गई। इससे तीन दुकानें जलकर राख हो गईं।
मंगलवार की सुबह करीब छह बजे अशर्फी मद्धेशिया अपनी दुकान में चाय बना रहे थे। रसोई गैस सिलिंडर से रिसाव से आग लग गई। इसके चपेट में आने से दुकान के बगल की पूर्णमासी मद्धेशिया और रवि मद्धेशिया का दुकान भी जलकर नष्ट हो गई। सूचना पर पहुंचे विशुनपुरा थाने के एसआई अर्जुन तिवारी व सिपाही मोहित कुमार ने फायर ब्रिगेड की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed