{"_id":"5db9cf138ebc3e013c6cd44a","slug":"caught-fire-due-to-brake-jam-of-goods-train-kushinagar-news-gkp3273238165","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेक जाम होने से मालगाड़ी के पहिये से निकलीं लपटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रेक जाम होने से मालगाड़ी के पहिये से निकलीं लपटें
विज्ञापन

खड्डा में डेढ़ घंटे तक खड़ी रही अवध एक्सप्रेस
अमर उजाला ब्यूरो
खड्डा। गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड के पनियहवा रेलवे स्टेशन पर बिहार से गोरखपुर जा रही मालगाड़ी (डीसीएन) ट्रेन का ब्रेक जाम हो गया। इसके चलते मालगाड़ी के पहिए से आग की लपटें उठने लगी। इसके चलते गार्ड ने ट्रेन रुकवा दी। ट्रैक जाम होने के कारण खड्डा रेलवे स्टेशन पर अवध एक्सप्रेस (डाउन) को करीब डेढ़ घंटे तक खड़ा रखा गया।
बिहार के वाल्मीकिनगर रोड रेलवे स्टेशन से बुधवार को एक मालगाडी (डीसीएन) ट्रेन पनियहवा रेलवे स्टेशन पहुंचकर खड़ी थी। शाम को जब यह ट्रेन खड्डा आने के लिए आगे बढ़ी तो उसका ब्रेक जाम हो गया, जिसके चलते उसके पहिए से आग की लपटें उठने लगी। यह देख गार्ड ने ट्रेन रूकवा कर इसकी सूचना पनियहवा रेलवे स्टेशन को दी। सूचना पर पहुंचे रेल कर्मचारियों ने तकनिकी खामी दूर किया तब जाकर ट्रेन खड्डा पहुंची। इसके कारण अवध एक्सप्रेस डाउन संख्या 19039 खड्डा रेलवे स्टेशन पर शाम 4.20 बजे से 5.57 बजे तक रुकी रही।
इस संबंध में सहायक स्टेशन अधीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि पनियहवा में मालगाड़ी का ब्रेक जाम हुआ था। इसके वजह से अवध एक्सप्रेस डाउन खड्डा रेलवे स्टेशन पर करीब डेढ़ घंटे खड़ा किया गया था। ट्रैक खाली होते ही ट्रेन को पनियहवा की तरफ रवाना कर दिया गया।