{"_id":"5dc8525b8ebc3e5af56edd1d","slug":"cattle-smugler-arrested-kushinagar-news-gkp3287114130","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं से लदा ट्रक पुलिस ने पकड़ा, चार तस्कर भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुओं से लदा ट्रक पुलिस ने पकड़ा, चार तस्कर भी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशुओं से लदा ट्रक पुलिस ने पकड़ा, चार तस्कर भी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। तरयासुजान पुलिस ने रविवार को बहादुरपुर पुलिस चौकी के निकट ट्रक रोककर तलाशी ली, जिसमें 15 गोवंशी पशु क्रूरतापूर्वक लादे गए थे। पुलिस ने ट्रक में बैठे चार व्यक्तियों को भी पकड़ा, जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
एसपी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि सीओ तमकुहीराज नितेश प्रताप सिंह की देखरेख में चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान रविवार को बहादुरपुर पुलिस चौकी के निकट इस ट्रक को पकड़ा गया। इसमें 15 गोवंशी पशु बेरहमी से लादे गए थे। पुलिस ने ट्रक से राजेश कुमार पुत्र रज्जन निवासी अहमादपुर थाना असोथर जनपद फतेहपुर, सोनू सिहं पुत्र भूरी सिंह निवासी वधियापार थाना विजयगढ़ जनपद अलीगढ़, रेजाबुल शेख पुत्र दाउद शेख निवासी भागलदीधी थाना नालहटी जनपद बीरभूम पश्चिम बंगाल और शादरूल इस्लाम पुत्र इब्राहिम इस्लाम निवासी भागलदीधी थाना नालहटी जनपद बीरभूम पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।